पब्लिक फर्स्ट। जबलपुर
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कल भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के सामने आते ही भाजपा पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्रत्याशियों का विरोध सहना पड़ रहा है। इसी कड़ी में कल महाकौशल में जबलपुर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा किया।
पार्टी हाईकमान का विरोध करना BJP कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी
भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर कार्यकर्ता और कुछ भाजपा नेताओ के समर्थकों ने प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर मंत्री भूपेंद्र यादव पर दबाब बनाना शुरू किया लेकिन जब वे दबाब में नहीं आए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र यादव समेत अपनी ही पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के सामने हाथापाई शुरू कर दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही
देखते ही देखते भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया की नौबत मारपीट से बंदूकों तक पहुंच गई। राज्यसभा सांसद के बॉडी गार्ड और गनमैन को मंत्री जी की सुरक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से हाथापाई करनी पड़ी। इसी बीच राज्यसभा सांसद के गनमैन को अपनी गन तक निकालनी पड़ गई। जिसके बाद हंगामा करने वालों पर प्रशासन का डंडा चला। और पुलिस ने गनमैन के साथ मारपीट करने के मामले में 4 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई है।
