पब्लिक फर्स्ट I सिंगरौली

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चूका है। सभी राजनैतिक दलों के नेता जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। इसी कड़ी में कल आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए सिंगरौली पहुंचे। जहां उन्होंने एक रोड शो किया। इस दौरान हमेशा की तरह उन्होंने इशारों-ही-इशारों में भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

सिंगरौली की जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में खड़े होकर रोज मुझे धमकी दे रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। तो मैं उनसे कहता हूँ केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। क्योंकि अब केजरीवाल की सोच केवल उसकी नहीं बल्कि हजारों-लाखों लोगों की सोच बन चुकी है। हजारों-लाखों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे ?

https://publicfirstnews.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Video-2023-11-03-at-9.06.29-AM.mp4

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे अपने संबोधन में कहा, “तुम्हारी दस सालों से भारत में सरकार है, लेकिन आपने कुछ नहीं किया आज आप से देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि आपने देश में कितने स्कूल बनाए है। ऐसे सवाल तो उठते रहेंगे आप किस-किस का मुंह बंद करोगे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply