पब्लिक फर्स्ट I धार ।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनत पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह आज 11 नवंबर शनिवार को धार जिले के दौरे पर हैं। इस चुनावी दौरे के दौरान अमित शाह धार जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। और भारतीय जनत पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। आपको बता दें भारतीय जनत पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनत पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह के दौरे को लेकर अब तक मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह धार शहर में रोड शो करने वाले थे, लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रैफिक की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शाह के रोड शो को निरस्त कर दिया गया है। अब अमित शाह केवल किला मैदान में जनसभा काे संबोधित करेंगे।
