पब्लिक फर्स्ट I नर्मदापुरम ।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज से 6 दिन बाद 17 नवंबर को होगी। इसलिए वोटिंग से पहले सभी राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। इन 5 दिनों की मेहनत ही राजनैतिक दलों के आगामी 5 सालों के भविष्य को निर्धारित करेगी। सियासी दल इस बात की गंभीरता से भली भांति परिचित है इसलिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचार लगातार मध्यप्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरे कर बड़े पैमाने पर जन सभाएं कर रहे। आज शनिवार को भी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नर्मदापुरम दौरे पर आ रहे है।

इसी कड़ी में आज भर्ती जनता पार्टी के दिग्गज नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होशंंगाबाद-इटारसी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सीतासरन शर्मा के समर्थन में नर्मदापुरम और सिवनी मालवा विस के प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा के समर्थन में डोलरिया में सभा करेंगे। वे नर्मदापुरम के इंदिरा चौक के पास सभा करेंगे। यहां उपभोक्ता भंडार के सामने सभा स्थल तैयार किया गया है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.