पब्लिक फर्स्ट | राजस्थान |
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी मुख्यमंत्री की तस्वीर साफ हो गई है. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नए चेहरों को नेतृत्व देने के साथ ही राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुन लिया है. विधायक दल की बैठक में इनके नाम पर मुहर लगा दी गई है. वहीं दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. वहीं वासुदेव देवनानी स्पीकर बनाए गए हैं।
भजनलाल सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वे पहली बार विधायक बने हैं. उन्हें सीटिंग MLA अशोक लौहाटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को दिया गया था. भजनलाल ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया था. भजनलाल शर्मा भरतपुर के निवासी हैं. यही वजह है कि सांगानेर से चुनाव मैदान में उतरे भजनलाल को बाहरी होने के आरोपों का सामना करना पड़ा था. हालांकि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी. वे संघ और संगठन दोनों के करीबी माने जाते हैं I PUBLICFIRSTNEWS.COM
