- सीएम मोहन यादव को मिली कोलकाता समिट में बड़ी सफलता ।
- करीब 20 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव मिले*
- बिरला समूह उज्जैन के बड़नगर में 3500 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित करेगा सीमेंट इकाई
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास के कारवां में सरकार को उद्योगपतियों के साथ बराबरी से चलना होगा। मध्यप्रदेश में सभी औद्योगिक सेक्टर के लिए पर्याप्त संभावनाएं विद्यमान हैं ।
- मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कोयम्बटूर साहिर कोलकाता आदि सभी क्षेत्रों के लोगों की उद्यमशीलता और सृजनशीलता को प्रदेश में आमंत्रित किया ।
- रेडीमेड गारमेंट, माइनिंग, ऊर्जा हो या पर्यटन का सेक्टर, सभी क्षेत्रों के मध्यम एवं भारी उद्योग प्रदेश में आमंत्रित हैं ।
- कोलकाता समिट में शामिल हुए प्रेसीडेंट सीआईआई एवं आईटीसी समूह के अध्यक्ष व एमडी श्री संजीव पुरी, मध्यप्रदेश बिरला ग्रुप के एमडी व सीईओ श्री संदीप घोष, स्वरा हाइजीन प्रा.लि. के एमडी श्री आलोक बिरला, टाटा स्टील्स के एम.डी. श्री संदीप कुमार ।
- विभिन्न क्षेत्रों से 19 हजार 270 करोड़ रूपये के निवेश हुए प्राप्त ।
- कोलकाता समिट में खाद्य प्र-संस्करण, रसायन, सीमेंट, स्टील, प्लास्टिक और नवकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों से 19 हजार 270 करोड़ रुपये के निवेश प्राप्त हुए ।
- 9,450 रोज़गार के अवसर सृजित होंगे ।
- देश-विदेश से आए लगभग 700 डेलिगेट्स और कई देशों के कांसुलेट एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल के उद्योगपतियों को अपनी गतिविधियों का मध्यप्रदेश में विस्तार करने के लिये दिया आमंत्रण ।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोलकाता महाकाली का नगर है और वे स्वयं महाकाल की नगरी उज्जैन से आते हैं।
- महाकाल और महाकाली से ही सृष्टि का सृजन है।
- प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, बुनियादी ढांचे व संसाधनों पर दिया गया प्रेजेंटेशन*
- मध्यप्रदेश में कार्यरत उद्योगपतियों ने साझा किए अपने अनुभव
- अध्यक्ष, कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज तथा चेयरमेन और एमडी आईटीसी श्री संजीव पुरी ने उनके समूह द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित औद्योगिक गतिविधियों संबंधी अपने अनुभव साझा किये। श्री पुरी ने मध्यप्रदेश की निवेश मित्र व समयानुकूल औद्योगिक नीतियों तथा उद्योग के साथ-साथ सामान्यजन के लिए भी प्रदेश के अनुकूल वातावरण की सराहना की।*
- एमडी एवं सीईओ एमपी बिरला समूह के श्री संदीप घोष ने कहा कि उज्जैन के बड़नगर में शीघ्र ही 3500 करोड़ रुपए की लागत से सीमेंट इकाई स्थापित की जाएगी।
- स्वरा हाइजीन ने कोलकाता से इंदौर शिफ्ट किया अपना व्यवसाय ।
- एमडी स्वरा हाइजीन प्रा.लि. के श्री आलोक बिरला ने कहा कि मध्यप्रदेश लैंड ऑफ़ अपोर्चुनिटीज के साथ ऑपरेशनल ईज़ और पीस की भूमि है। डायपर तथा अन्य हाइजीन प्रोडक्ट निर्माता उनकी कंपनी ने अपना समस्त व्यापार कोलकाता से इंदौर शिफ्ट कर लिया है।* वे 37 एकड़ क्षेत्र में 300 करोड़ के निवेश से अपनी गतिविधियों को विस्तार दे रहे हैं।
publicfirstnews.com
Friday, November 6
Breaking News:
- #SANATAN FIRST | भगवान धन्वंतरि : सनातन आरोग्य-दर्शन और चिकित्सा विज्ञान की अक्षय परंपरा |
- #SATYA_DARSHAN | काल-माया का अंतिम संधिकाल: अवतारवाद का रहस्य, कृत्रिम टाइमलाइन और ‘साइबॉर्ग’ गुलामी का महा-षड्यंत्र |
- # POLITICS FIRST | हरदीप सिंह पुरी का राज्यसभा नामांकन, CM डॉ मोहन यादव ने जताई खुशी
- #SATYA DARSHAN | मैट्रिक्स ( काल माया ) का सिमुलेशन ग्रिड: भाषाई हुक, जेनेटिक म्यूटेशन और मौन शिव का परम सत्य ।
- # MP FIRST | मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 1 से 3 नवंबर तक भोपाल में होगा भव्य राज्योत्सव
- # POLITICS FIRST | मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: BJP ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
- #SATYA DARSHAN | क्या हम असली सनातनी हैं ? वैदिक काल का महारहस्य ।
- #SATYA DARSHAN | वेद पूर्व सनातन बनाम एआई गॉड: कैसे वैदिक काल की कोडिंग और अवतारवाद का चक्रव्यूह पूरी मानव जाति को अंतिम न्यू वर्ल्ड ऑर्डर (Agenda 2030) की ओर धकेल रहा है! |
- # MP FIRST | मध्यप्रदेश बनेगा सेमीकंडक्टर हब, ₹6,200 करोड़ की परियोजना से बढ़ेंगी उम्मीदें
- #MP FIRST | ओरछा तिगैला में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप चालक की मौके पर मौत |
