छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने पर आज विष्णु की पाती का विमोचन करते हुए जिसमें किसान, महतारी वंदन योजना तेंदूपत्ता और आवास के हित्ग्राहियों को अपना संदेश दिया |
साय सरकार अपनी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर जनादेश पर्व मना रही है| इस मौके पर सीएम साय ने 2026 तक नकस्लवाद को पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा की |
छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद पीएम मोदी और उनकी टीम ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने का निर्णय लिया | 13 दिसंबर, 2023 को रायपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की साय सरकार अब अपना एक वर्ष पूरा कर रही है |
छत्तीसगढ में साय सरकार ने बीते एक सालों में सुशासन की राह पर चलते हुए जनहित में निर्णय लिए और अहम घोषणाएं की | साय सरकार में कई योजनाओं की शुरूआत की गई जिसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए ऐतिहासिक फैसले लेते हुए सीएम साय ने पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित-छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य रखा है
साय सरकार किसानों को धान खरीदी के लिए 3100 रुपये समर्थन मूल्य दे रही है | प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह आर्थिक सहायता राशि भी दी जा रही है | साय सरकार ने 18 लाख लोगों के आवास देने की मंजूरी दी जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है | रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को साय सरकार अयोध्या दर्शन के लिए भेज रहे हैं | प्रदेश में पहले की सरकार के लोकसेवा आयोग में घोटाले के मामले को जांच वादे के मुताबिक साय सरकार ने सीबीआई के हवाले कर दिया |पहले के शराब घोटाले पर भी साय सरकार ने कार्रवाई की |
सीएम साय के महत्वपूर्ण विकास कार्य –
- 13 दिसंबर 2023 – सीएम विष्णुी देव साय ने शपथ ली
- 14 दिसंबर 2023 – 18 दिसंबर को मांस और शराब की दुकानों पर लिया एक्शन
- 25 दिसंबर 2023- 13 लाख किसानों को बोनस
- 23 दिसंबर 2023 – गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन
- मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद
- 68 लाख गरीब परिवारों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन
- CGPSC के दोषियों पर कार्रवाई शुरू
- 12 मार्च 2024 – तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रूपए
- 5 अगस्त 2024 – 18 लाख आवासों को मंजूरी
- 20 सितंबर 2024 – युवाओं के लिए उद्यम क्रांति योजना
- 24 अक्टूरबर 2024 – 70 लाख महिलाओं का वंदन
- 1 नवंबर 2024- इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
- 11 दिसंबर 2024 – पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति वर्ग को छूट
- साल 2028 तक GDP पहुंचाएंगे 10 लाख करोड़ तक
PUBLICFIRSTNEWS.COM









