मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जबलपुर सिर्फ भौगोलिक दृष्टि से नहीं, बल्कि अपने संस्कृति, इतिहास और शौर्य परंपरा के लिए भी देश का गौरव है।
मुख्यमंत्री ने भारत की ताकत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा –
“दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने महज चार दिन में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।”
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक, अनुच्छेद 370, और अन्य जटिल मामलों का स्थायी समाधान कर दिखाया। आज दुनिया भारत की ओर आश्चर्य और सम्मान से देख रही है।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल सैन्य रूप से, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से भी सशक्त हुआ है।
तीन तलाक से 370 तक… संस्कारधानी से मोदी सरकार की नीति का बखान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ सीमाओं पर सख्त संदेश दिया, बल्कि आंतरिक सुधारों की क्रांति भी लाई।
उन्होंने कहा कि:
• तीन तलाक और धारा 370 जैसे मुद्दे दशकों से लंबित थे, लेकिन मोदी जी ने उसे निर्णायक मोड़ दिया।
• मोदी सरकार ने जनहित से जुड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
• देश को अब ऐसे नेतृत्व की ज़रूरत है जो ज़रूरत से जुड़कर फैसले ले, न कि वोट से।
डॉ. यादव ने सरकारी स्कूलों के परिणामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “सनातन परंपरा में शिक्षा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है”, और यही संस्कृति जबलपुर जैसे शहरों में जीवित है।
“डॉ. मोहन यादव के वक्तव्य से साफ है – मोदी सरकार के फैसले अब सिर्फ नीतिगत नहीं, भारत के भविष्य का नक्शा तय कर रहे हैं।”
publicfirstnews.com
