निवाड़ी जिले के सेंदरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सादिकपुरा तिराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद अंधा मोड़ दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सेंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply