मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम जनता और उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए PNG पाइपलाइन के लीज रेंट में ऐतिहासिक कटौती का ऐलान किया है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि अब पाइपलाइन बिछाने पर लिया जाने वाला ₹3 लाख प्रति किलोमीटर का शुल्क घटाकर मात्र ₹1 हजार प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश में गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और PNG कनेक्टिविटी के तेजी से विस्तार का रास्ता साफ होगा। सरकार ने 13 लाख से अधिक कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया है, जिससे लाखों परिवारों और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ईंधन आपूर्ति की स्थिति को लेकर भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। राज्य में हजारों पेट्रोल पंप संचालित हैं और रोजाना बड़े स्तर पर ईंधन की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि आमजन किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें।

सीएम सैनी ने प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की जमाखोरी या कालाबाजारी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर जिले में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के जरिए सही जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सप्लाई तुरंत सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply