धमतरी: छत्तीसगढ़ के Dhamtari शहर के महात्मा गांधी वार्ड में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सियान गुड़ी का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली।
सियान गुड़ी का उद्घाटन सांसद रूप कुमारी चौधरी, सांसद भोजराज नाग, विधायक ओंकार साहू, विधायक अंबिका मरकाम, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा के हाथों किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि सियान गुड़ी बुजुर्गों के लिए एक सम्मानजनक और आत्मीय स्थान साबित होगा, जहां वे एक-दूसरे के साथ समय बिता सकेंगे और अपने अनुभवों को नई पीढ़ी के साथ साझा कर सकेंगे। यह पहल समाज में संवाद और समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यहां बुजुर्गों के लिए कई आधुनिक और उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें केरम और चेस जैसे इनडोर खेल, लाइब्रेरी, स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष कक्ष, भजन कक्ष और योग कक्ष शामिल हैं।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल से बुजुर्गों को सक्रिय, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अवसर मिलेगा। साथ ही समाज में आपसी सहयोग, सम्मान और सामंजस्य की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
