जिले में पुलिस विभाग द्वारा नवाचार के तहत आयोजित पुलिस खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत महिला कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन की पहल पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं और पुलिस कर्मियों में खेल भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में जिले के 16 थानों की महिला टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बड़वानी थाना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि जुलवानिया थाना टीम उपविजेता रही।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और विक्रम अवॉर्ड विजेता कंचन दीक्षित उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बड़वानी, जुलवानिया, पानसेमल और वरला थानों की टीमें पहुंचीं, जहां से बड़वानी और जुलवानिया ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें बड़वानी थाना टीम ने जीत दर्ज की।

आयोजन शहर के एक निजी पैलेस में किया गया, जहां विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले हुए क्रिकेट मुकाबले में पानसेमल थाना टीम विजेता रही थी।

यह पहल न केवल पुलिस बल में फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा दे रही है, बल्कि युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित कर रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link