Korba से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-130 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, बांगों थाना क्षेत्र के चोटिया हाईवे पर एक कार और पार्सल वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार अरुण कुमार त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि अरुण कुमार त्यागी हाल ही में निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए थे और नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
South Eastern Coalfields Limited से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में इस घटना के बाद गहरा दुख देखा जा रहा है। कोयलांचल क्षेत्र में उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
