*मानक पब्लिकेशन, नई दिल्ली से प्रकाशित कृति का शीघ्र होगा भव्य विमोचन समारोह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत* के राष्ट्र, समाज, संस्कृति, अध्यात्म, सेवा, समरसता, पर्यावरण, भारतीय जीवन-दृष्टि एवं विश्वकल्याण संबंधी विचारों पर आधारित बहुप्रतीक्षित पुस्तक डॉक्टर मोहन भागवत संदेश” प्रतिष्ठित *मानक पब्लिकेशन, नई दिल्ली से प्रकाशित हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार कृष्णमोहन झा द्वारा लिखित यह कृति शीघ्र ही देशभर के पाठकों के लिए उपलब्ध होगी तथा इसका भव्य विमोचन समारोह भी शीघ्र आयोजित किया जाएगा।
यह पुस्तक डॉ. मोहन भागवत के विभिन्न उद्बोधनों, व्याख्यानों एवं वैचारिक संदेशों को विषयवार संकलित कर उनके राष्ट्रदर्शन और भारतीय चिंतन का व्यापक परिचय कराती है। राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सामाजिक समरसता, सेवा, संगठन, अध्यात्म, पर्यावरण, युवा शक्ति तथा विश्व के प्रति भारत की भूमिका जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर उनके विचारों को पुस्तक में व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक की भूमिका मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखी है। उन्होंने अपने संदेश में डॉ. मोहन भागवत को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना और समाज जीवन को नई दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत बताते हुए इस कृति को समयानुकूल एवं उपयोगी प्रयास बताया है।
डॉक्टर मोहन भागवत संदेश” की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक यह है कि इसमें देश के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अनेक प्रतिष्ठित संतों, धर्माचार्यों और राष्ट्रीय जीवन के विशिष्ट व्यक्तित्वों के आशीर्वचन प्रकाशित किए गए हैं। इनमें अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी, महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज, ज्योतिष मर्मज्ञ पंडित नंदकिशोर श्रीमाली सहित अनेक संत-महात्माओं के संदेश सम्मिलित हैं।
पुस्तक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधियों के आशीर्वचन और शुभकामना संदेश भी प्रकाशित किए गए हैं।
पुस्तक की एक अन्य उल्लेखनीय विशेषता यह है कि इसमें भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा डॉ. मोहन भागवत के जन्मदिवस के अवसर पर लिखा गया विशेष लेख भी प्रकाशित किया गया है। यह लेख डॉ. मोहन भागवत के व्यक्तित्व, नेतृत्व एवं राष्ट्रजीवन में उनके योगदान पर प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है और इस कृति को एक महत्वपूर्ण संदर्भ प्रदान करता है।
लेखक कृष्णमोहन झा का कहना है कि डॉक्टर मोहन भागवत संदेश”केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि डॉ. मोहन भागवत के राष्ट्रदर्शन, सांस्कृतिक चिंतन और सामाजिक दृष्टि का एक प्रामाणिक दस्तावेज़ है। उन्हें विश्वास है कि यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पत्रकारों, शिक्षकों, नीति-निर्माताओं तथा भारतीय संस्कृति और समकालीन राष्ट्रीय चिंतन का अध्ययन करने वाले पाठकों के लिए एक उपयोगी संदर्भग्रंथ सिद्ध होगी।
पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा , जिसकी विस्तृत जानकारी पृथक रूप से जारी की जाएगी।
कृष्णमोहन झा
लेखक व राजनीतिक विश्लेषक
PUBLICFIRSTNEWS.COM
