पब्लिक फर्स्ट पॉलिटिक्स 9 जनवरी 2023– मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह द्वारा सीडी पर बयान देने के बाद प्रदेश में 3 साल पहले हुआ सीडी कांड की यादें ताजा हो गई हैं। प्रदेश के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) पूर्व सीएम कमलनाथ से कथित सीडी-पेन ड्राइव अब तक हासिल नहीं कर सकी है। कोर्ट में एसआईटी ने दावा किया कि कमलनाथ को नोटिस दिया गया था। उनका जवाब आया या नहीं, इस बारे में नहीं बता सकते। आरोपियों के वकील ने कोर्ट में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए। मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी। इस मामले में भोपाल की जिला कोर्ट में सुनवाई चल रही है। हाल ही में जज स्मृतासिंह ठाकुर की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में एसआईटी और आरोपी पक्ष के वकील यावर खान ने तर्क रखे। यावर खान ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाया। जांच टीम अब तक कमलनाथ से सीडी और पेन ड्राइव हासिल नहीं कर पाई है, जबकि पूर्व सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि हनीट्रैप मामले की सीडी-पेनड्राइव उनके पास है।
Friday, August 21
Breaking News:
- #UP FIRST | ओबोसी बेटियों की शादी का सहारा बनी योगी सरकार, 30 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिला अनुदान
- # UP FIRST | योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
- #SATYA DARSHAN | “आसमान में बिछ रहा इंद्रजाल!/ INTERNET | मानव पर आसमानी निगरानी ?? क्यों ??
- # UP FIRST | जेवर की जमीं पर जापानी मेहमानों का जोरदार स्वागत, भारत-जापान रिश्तों में नए अध्याय का आरंभ
- #UP FIRST | योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय |
- #UP FIRST | योगी सरकार की डिजिटल पहल से बदलेगी माध्यमिक शिक्षा की तस्वीर, वीडियो से आसान होगी कठिन पढ़ाई
- #UP FIRST | योगी सरकार में पिछड़े वर्गों के पारंपरिक हुनर को मिलेगा नया मुकाम, ‘श्री अन्न कला बोर्ड’ के गठन पर मंथन |
- #CGFIRST | युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ -CM साय |
- #SPORTS FIRST | जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन |
- #POLITICS FIRST | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी |
