Author: Public First News

मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि को तीसरी बार बढ़ाए जाने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने राज्य सरकार पर किसानों के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश के किसान अपनी महीनों की मेहनत के साथ खुले आसमान के नीचे खड़े हैं, जबकि सरकार बार-बार उपार्जन की तारीख आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की व्यवस्थाएं कमजोर हैं, जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पहले उपार्जन की…

Read More

जय श्री महाकाल । जय माँ महाकाली ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच छिड़ा महायुद्ध केवल ज़मीन का टुकड़ा हड़पने के लिए नहीं, बल्कि उस’काले तेल’ के अंतिम कतरों पर कब्ज़ा करने के लिए है, जिसने पिछले 150 वर्षों से दुनिया की नब्ज थाम रखी है।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत जैसा देश, जो कभी ‘अग्नि’ और ‘गौ-शक्ति’ से ऊर्जावान था, वह आज इन रेगिस्तानी मुल्कों की ‘तेल-पाइपलाइन’ का भिखारी कैसे बन गया? आइए, इस गहरे मायाजाल की टाइमलाइन को समझते हैं। दुनिया में ऊर्जा का स्वरूप तब बदला जब ‘प्रकृति’ को ‘मशीन’ से रिप्लेस किया गया: आज…

Read More

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा, भोपाल में आज आयोजित ‘युवा विधायक सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहभागिता करते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत ने हर दौर में अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परिचय दिया है और आज देश विश्व की महाशक्तियों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था से दुनिया के कई देश सीख ले रहे हैं। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक भी शामिल…

Read More

उज्जैन में आज तड़के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। स्नेह राणा सुबह-सुबह आयोजित होने वाली इस विशेष भस्म आरती में करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना करती रहीं और पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं।उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और विधिवत दर्शन किए। इस दौरान स्नेह राणा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ उज्जैन पहुंचीं और भगवान महाकाल की आराधना की।बताया जा रहा है कि वे पहले भी कई बार महाकाल…

Read More

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से “एमपी–यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” का आयोजन 31 मार्च 2026 को वाराणसी में प्रस्तावित है। यह सम्मेलन दोनों राज्यों के बीच साझेदारी से समृद्धि के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से अंतरराज्यीय सहयोग को मजबूत करते हुए नए निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा। सम्मेलन में दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति, निवेशक और नीति-निर्माता शामिल हो सकते हैं, जहां व्यापार, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और…

Read More

हमीरपुर के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक भीषण आग की घटना सामने आई। मंडी के पास सड़क किनारे रखी दुकानों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते करीब तीन दुकानें इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि…

Read More

मध्यप्रदेश के आर्थिक और शहरी विकास के केंद्र इंदौर को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा जल प्रदाय परियोजना के चौथे चरण का विधिवत भूमि-पूजन किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत करीब 1356 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य शहर की बढ़ती आबादी को सतत और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस मेगा प्रोजेक्ट को चार प्रमुख पैकेज में तैयार किया जाएगा— पैकेज-1:1650 एमएलडी क्षमता का इंटेक सिस्टम, 400 एमएलडी का अत्याधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग स्टेशन और हाई-टेक जल संरचना विकसित की जाएगी। पैकेज-2:39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटी…

Read More

मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार, 30 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित विशेष कार्यक्रम “समर्थ एमएसएमई – विकसित मध्यप्रदेश” के तहत प्रदेश की 257 से अधिक MSME इकाइयों को 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के “इन्वेस्टमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट ईयर 2026” के लक्ष्यों को पूरा करने और प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने MSME इकाइयों के साथ-साथ प्रदेश…

Read More

भोपाल:मध्यप्रदेश में उद्यम, नवाचार और औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में MSME इकाइयों और स्टार्टअप्स को बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 250 से अधिक MSME इकाइयों को ₹169.50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस पहल का उद्देश्य राज्य में छोटे और मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग देना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 286…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान आज भक्त माता कर्मा चौक पहुंचकर ‘भक्त शिरोमणि’ माँ कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ कर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आस्था और विकास का संगम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि माँ कर्मा की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।…

Read More