Author: Public First News

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे विकास, नवाचार और जनकल्याण से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले सिंहासा आईटी पार्क में स्थापित “लॉन्चपैड : इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” का शुभारंभ करेंगे। यह केंद्र आईआईटी इंदौर के आईआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन और एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया गया है। इस केंद्र का उद्देश्य प्रदेश में डीप-टेक नवाचार को बढ़ावा देना, उच्च प्रभाव वाले स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना और उद्योग–अकादमिक सहयोग को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री…

Read More

धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने जा रहा है महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’। मध्यप्रदेश सरकार के नेतृत्व में यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य की वीरता, न्यायप्रियता और सुशासन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। वाराणसी के BLW मैदान में आयोजित इस त्रि-दिवसीय महानाट्य कार्यक्रम का हिस्सा है विक्रमोत्सव-2026 अभियान, जो केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को भी बढ़ावा देगा। सम्राट विक्रमादित्य की गाथा मंचित होगी इस महानाट्य…

Read More

उज्जैन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परिषद के दो धड़े आमने-सामने हैं और हाल ही में निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने विरोधियों पर तीखा प्रहार किया। नगर पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मीडिया से बात करते हुए महाराज ने कहा, “हमने मां भगवती से प्रार्थना की है कि हमारे शत्रुओं का नाश हो। जो लोग आगामी कुंभ में व्यवधान डालने की कोशिश करेंगे, उनका पतन निश्चित है।” हालांकि महाराज ने किसी का नाम नहीं लिया, पर उनका इशारा साफ तौर पर महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव और…

Read More

राजधानी लखनऊ में युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन भागीदारी भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस मौके पर मंत्री असीम अरुण भी मौजूद रहे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रिया से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और वाद-विवाद के माध्यम से अपने विचार रखे। युवा संसद के मंच पर युवाओं ने देश के विकास, नीति निर्माण और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने…

Read More

राजघाट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। महायज्ञ का विवरण:यह महायज्ञ स्वामी जीयर जी महाराज द्वारा आयोजित किया जा रहा था। महायज्ञ की अध्यक्षता परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे हैं। मौके पर हालात:आग लगने से महायज्ञ स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। दमकल की चार गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने के लिए सक्रिय हैं। स्थान और सुरक्षा:महायज्ञ राजघाट, बाटी वाले…

Read More

उज्जैन जिले के माकड़ोन क्षेत्र में झालावाड़ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे का वीडियो एक कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 26 मार्च की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार चालक ने अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं। सभी घायलों…

Read More

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के रुबा ताडु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 274 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 117 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 157 किग्रा वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं आंध्र प्रदेश के देवरकोंडा प्रेम सागर ने कुल 270 किलोग्राम वजन उठाकर रजत…

Read More

देश की सुप्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से पूजन और ध्यान किया। इस दौरान जया किशोरी बाबा महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आईं। मंदिर समिति ने किया स्वागत दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से जया किशोरी का स्वागत किया गया। कौन हैं जया किशोरी जया किशोरी देश की प्रसिद्ध युवा कथावाचक, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त हैं और ‘श्रीमद्भागवत…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम जनता और उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए PNG पाइपलाइन के लीज रेंट में ऐतिहासिक कटौती का ऐलान किया है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि अब पाइपलाइन बिछाने पर लिया जाने वाला ₹3 लाख प्रति किलोमीटर का शुल्क घटाकर मात्र ₹1 हजार प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश में गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और PNG कनेक्टिविटी के तेजी से विस्तार का रास्ता साफ होगा। सरकार ने 13 लाख से अधिक कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया है, जिससे लाखों परिवारों और उद्योगों को…

Read More

माँ अहिल्या की नगरी तराना में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय मंगलनाथ मंदिर (बस स्टैंड) पर श्रीराम दरबार और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री मोहन राठौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि सत्यनारायण शर्मा, जीवन सिंह गुर्जर और राम सिंदरसिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। वाहन रैली और शोभायात्रा का आयोजन मोहन राठौर के बौद्धिक सत्र के बाद पूरे नगर में भव्य वाहन रैली और…

Read More