Author: Public First News

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज “चेंजमेकर्स ऑफ़ एमपी 2.0” कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योगपतियों, सामाजिक उद्यमियों और नवोदित उद्यमियों को “चेंजमेकर ट्रॉफी” देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य विषयों में प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, नीति-निरुपण और निवेश-प्रोत्साहन पर व्यापक चर्चा शामिल रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का मूल दायित्व जनकल्याण के साथ ऐसी विकास नीतियां लाना है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने औद्योगिक विकास और युवा रोजगार सृजन को अपनी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा है और इस दिशा में कोई…

Read More

जालौन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जालौन से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर वाहन चोरों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की मुस्तैदी और दबाव के चलते दो शातिर वाहन चोरों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला सिरसाकलार थाना क्षेत्र अंतर्गत बलखण्डी बाबा मंदिर के पास का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध वाहन चोर इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों…

Read More

मध्यप्रदेश वन विभाग और मप्र इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से गुरुवार को शाहनगर वन परिक्षेत्र के टिकरिया बीट, बालाजी धाम में “अनुभूति कैंप” का आयोजन किया गया। यह कैंप बच्चों में वन और वन्यजीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस वर्ष की वार्षिक थीम “हम धरती के दूत” पर आधारित इन शिविरों में लगभग 150 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। एक दिवसीय इस शिविर में बच्चों को वन क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को वनस्पतियों और वन्य जीवों की जानकारी, उनकी उपयोगिता और वनों के जैविक विकास में उनके…

Read More

प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर लगातार हमले तेज़ कर दिए हैं। शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जगदगुरु रामभद्राचार्य को निशाने पर लेते हुए तीखे बयान दिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जब उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया था, तो उन्होंने सभी आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत किए थे और वे प्रमाण सत्य पाए गए, इसी कारण उन्हें स्वीकार किया गया। उन्होंने कहा कि अब प्रमाण मांगने का समय निकल चुका है और अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए।…

Read More

उज्जैन जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी खाचरोद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 29 जनवरी 2026 को फरियादी दिलीप धानुका निवासी ग्राम मासवाडिया द्वारा थाना भाटपचलाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके परिजनों द्वारा उनके विवाह के लिए लड़की की तलाश की…

Read More

धर्म नगरी उज्जैन में इन दिनों एक अहम धार्मिक और सामाजिक मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। देश के चार धाम मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले के बाद अब यह मांग देश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भी पहुंचने लगी है। इसी कड़ी में भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में भी गैर-हिंदुओं के मंदिर प्रवेश को लेकर विचार-मंथन शुरू हो गया है। उज्जैन को शिव नगरी कहा जाता है, जहां भगवान स्वयं ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के रूप में विराजमान हैं। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन एक से दो लाख श्रद्धालु दर्शन…

Read More

हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 02, बाकी तलैया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान बनवाने के लिए एक अधेड़ अपने पुराने कच्चे मकान को गिरा रहा था। इसी दौरान मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और परिजन तुरंत मलबा हटाने में जुट गए और घायल अधेड़ को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए। डॉक्टरों ने उसे जांचने के बाद मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत की खबर मिलते…

Read More

शहर में श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्य के चलते आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवलपुरा क्षेत्र में सीवरेज खुदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन फूटने से सीवर का गंदा पानी नलों में मिलने लगा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, मुख्य नगर अधिकारी (CMO) और सीवरेज कंपनी के मैनेजर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय रहवासियों ने नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष, पार्षदों के साथ मिलकर सीवरेज कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 12 दिनों से पेयजल संकट स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 12 दिनों…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहनगर खंड के अंतर्गत सभी 13 मंडलों में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार, 29 जनवरी को शाहनगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज के ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक चेतना का विस्तार करना और समाज में समरसता एवं एकता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय…

Read More

स्लीपर कोच बसों पर आरटीओ द्वारा अचानक लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में टूरिस्ट बस ऑपरेटरों ने गुरुवार को सामाजिक न्याय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से अधिक स्लीपर कोच बसें परिसर में खड़ी कर दी गईं। टूरिस्ट बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने इस निर्णय को अव्यावहारिक बताते हुए गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि आरटीओ के इस फैसले से न केवल बस मालिक प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि टूरिस्ट एजेंट, टूर गाइड, ड्राइवर, कंडक्टर और धार्मिक यात्राओं से जुड़े छोटे व्यवसायों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के…

Read More