Author: Public First News

आज हिंदी भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह में भाग लिया और अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने समाज में समानता और एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और संत शिरोमणि रविदास के उपदेशों का पालन करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मन चंगा, तो कठौती में गंगा,” इस प्रसिद्ध उक्ति के माध्यम से उन्होंने रविदास जी के जीवन की सरलता और महानता को स्वीकारते हुए समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन…

Read More

भोपाल | ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों को रिझाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कई नीतियों को एक साथ कैबिनेट में मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 की स्वीकृति दी गई। इसके अंतर्गत 10 सेक्टर विशिष्ट नीतियों यथा कृषि, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति, टेक्सटाइल नीति, परिधान, फुटवियर, खिलौने और सहायक उपकरण नीति, एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादन प्रोत्साहन नीति, फार्मास्यूटिकल्स नीति, बायोटेक्नोलॉजी नीति, मेडिकल डिवाईसेस नीति, ईव्ही विनिर्माण नीति, नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण नीति और हाई वेल्यू-एड विनिर्माता नीति को स्वीकृति दी गई। औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 का उदेश्य…

Read More

मध्य प्रदेश में हाल ही में कई गांवों और स्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदलने की घोषणा की: मौलाना गांव का नाम विक्रम नगर, गजनीखेड़ी का नाम चामुंडा माता नगर, और जहांगीरपुरा का नाम जगदीशपुर रखा गया है।  इसके बाद, शाजापुर जिले के 11 गांवों के नाम भी बदले गए हैं। उदाहरण के लिए, मोहम्मदपुर मछनाई का नाम मोहनपुर, ढाबला हुसैनपुर का नाम ढाबला राम, और मोहम्मदपुर पवाड़िया का नाम रामपुर पवाड़िया रखा गया है।  इन परिवर्तनों के साथ, राज्य में अन्य…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा उपायों को लेकर कड़े निर्देश दिए। CM योगी की कड़ी चेतावनी सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ADG रैंक के दो IPS अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इनमें से एक अधिकारी को तो निलंबन (सस्पेंशन) तक की चेतावनी दे दी गई। साथ ही, यूपी के ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को महाकुंभ की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक पर…

Read More

अमेठी के तिलोई ब्लॉक के हरियावा गांव में आज भव्य मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश के संसदीय कार्य एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि रहे। मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना हुई, और मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और इस आयोजन को आस्था व संस्कृति के उत्थान का प्रतीक बताया। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने संगम में 3 डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए , इसके बाद गंगा की पूजा और आरती की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। वहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम पहुंचीं और स्नान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पूजा अर्चना करने के साथ…

Read More

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के महामंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मैहर में एक विशेष आयोजन किया। इस अवसर पर, प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को चाय-नास्ते की व्यवस्था कर उन्हें सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान, हितानंद शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का श्रद्धालुओं की सेवा के प्रति समर्पण और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास तिवारी सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। यह…

Read More

नरेला विधानसभा क्षेत्र के हर घर में अब प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र गंगा जल पहुंचेगा। मंत्री विश्वास सारंग ने गंगा जल टैंकर का पूजन कर इस अभियान की शुरुआत की। महाकुंभ का जल घर-घर निःशुल्क वितरित होगा प्रयागराज से लाया गया यह पवित्र गंगा जल बोतलों में पैक कर निःशुल्क वितरित किया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि यह जल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और पुण्य का प्रतीक है। अन्ना नगर में हुआ भव्य स्वागत भोपाल के अन्ना नगर में इस पवित्र जल का पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा। भोपाल की…

Read More

HIGHLIGHT FIRST छत्तीसगढ़ में मुठभेड़..31 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर2 जवान शहीद, 2 घायल1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिरायाबीजापुर में इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में सर्चिंग जारीमृत नक्सलियों की शिनाख्त भी की जा रही छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए हैं। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ के दौरान दो जवान भी ड्यूटी पर शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने…

Read More

प्रयागराज। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने अखाड़ा परिषद कार्यालय में संतों से भेंट की। इस दौरान सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और शिप्रा नदी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रयागराज मेला क्षेत्र स्थित अखाड़ा परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी जी महाराज और श्रीमहंत रामेश्वर गिरि जी महाराज उज्जैन से भेंट कर आशीर्वाद लिया। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More