Author: Public First News

मोहन यादव के लगातार प्रयासों के चलते मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिस पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए कई योजनाओं को मंजूरी दी। सरसों और तुअर किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ मुख्यमंत्री के…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और उन्हें न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है और आने वाले समय में प्रशिक्षु न्यायाधीशों के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षु न्यायाधीश संवेदनशीलता, निष्पक्षता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।…

Read More

देशभर के हजारों छोटे निवेशकों की गाढ़ी कमाई से जुड़ा एक बड़ा कथित फिनटेक घोटाला अब सामने आ रहा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने PYYPL नाम की फिनटेक कंपनी से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह मामला ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को कम निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद निवेशकों…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में आरती उतारने के बाद गोशाला का भी दौरा किया, जहां उन्होंने गायों को गुड़ और चारा खिलाया। मंदिर परिसर और गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया। विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि…

Read More

उज्जैन से एक बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने धार्मिक जगत और शहर में हलचल मचा दी है। प्रसिद्ध चारधाम मंदिर से जुड़े महामंडलेश्वर को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर झूठे आरोपों में ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस पूरे मामले में अब एक बड़ा मोड़ आ गया है। जिस महिला को कथित तौर पर इस साजिश के लिए उज्जैन बुलाया गया था, पुलिस ने अब उसी महिला को फरियादी बना लिया है। महिला ने अपने बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।महिला का आरोप है कि साजिश रचने वाली पूर्व महामंडलेश्वर…

Read More

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कल्पना नगर इलाके में एक अवैध मदरसे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग के निर्देश पर की गई। दरअसल, कल्पना नगर के रहवासियों ने मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में इस अवैध मदरसे को लेकर शिकायत की थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इलाके में बिना अनुमति के मदरसा संचालित किया जा रहा है, जिससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है।शिकायत मिलते ही मंत्री विश्वास सारंग ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन में देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य में 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों का त्वरित समाधान दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि राज्य में योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाती है। उन्होंने इस सफलता का…

Read More

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदेश में इन सभी पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है। राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में घरेलू एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि राज्य में संचालित…

Read More

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड की महिलाएं अब पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से आजीविका का मजबूत साधन बना रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान योजना के तहत महिलाओं ने मिट्टी, कढ़ाई और लकड़ी के उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार की राह अपनाई है। स्व-सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं ने पाया स्वरोजगार कांसाबेल के ग्राम सेम्हर कछार की 11 महिलाओं ने छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर अपनी आजीविका को मजबूत किया। समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। “पहले हम केवल घरेलू…

Read More

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आत्मनिर्भर महिलाओं के साथ एक खास संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त महिलाएं ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की असली पहचान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज हमारी लखपति दीदियाँ आत्मनिर्भर बनकर सफलता और समृद्धि की नई कहानियाँ लिख रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के अनुभव और उनकी सफलता की कहानियों को सुना और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को बेहद आत्मीय और प्रेरणादायक बताया…

Read More