Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट । मुरैना । देवेंद्र सिंह राजपूत मुरैना कलेक्ट्रेट नामांकन फार्म भरने पहुंचे आम आदमी पार्टी से दिमनी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह तोमर की पुलिस के साथ झड़प हुई। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह तोमर अपने मुहूर्त के हिसाब से फॉर्म भरने के लिए मुरैना कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, लेकिन जब वह अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे तो बाहर सिविल लाइन टी आई वीरेश कुशवाह से उनकी झड़प हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सुरेंद्र सिंह तोमर और पुलिस की झड़प पुलिस प्रशासन सत्ता के साथ…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । निवाड़ी । देवेश गुप्ता इन दिनों मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का सिलसिला जारी है, लेकिन नामांकन भरने के इस दौर में राजनैतिक दलों के प्रत्याशी अजब गजब रंग दिखा रहे है। कहीं कोई प्रत्याशी गधे पर सवार होकर नामांकन पर्चा भरने जाता है तो कोई स्कूटी से जाता है। अब इसी कड़ी में बैलगाड़ी पर सवार होकर नंदराम कुशवाहा ने SDM कार्यालय पहुँचकर अपना नामांकन भरा। भाजपा नेता एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नंदराम कुशवाहा ने हाल में ही भाजपा से टिकट न मिलने पर आज निर्दलीय नामांकन किया है। BJP के बागी नंदराम…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब बमुश्किल 20-21 दिन का समय बचा है। ऐसे में मध्यप्रदेश की सत्ता में काबिज होने का सपना देख रहे सभी राजनैतिक दल चुनाव जीतने के लिए पूरजोर कोशिश कर रहे है। चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी नेताओं मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल है। स्टार प्रचारकों की सूची ये स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश में पार्टी का मोर्चा संभालेंगे औऱ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । सतना । मैहर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और BSP और SP के बाद अब एक बार फिर मध्यप्रदेश के राजनीतिक मैदान में एक और पार्टी उतर गई है। मैहर से भारतीय जनता पार्टी के बागी और मुखर नेता व पूर्व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी खुद की पार्टी का गठन कर लिया है। इतना ही नहीं बीते दिनों भारतीय निर्वाचन आयोग ने त्रिपाठी की विंध्य जनता पार्टी को उनका चुनाव चिन्ह भी दे दिया है। अब नारायण त्रिपाठी ने अपनी इस पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरने वाले अपने महारथियों को यानि अपने प्रत्याशीयों…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । दतिया। मनोज गोस्वामी मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ प्रदेश के गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा घायल हो गए है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गृहमंत्री मिश्रा पत्थरों से नहीं फूलों से घायल हुए है। दरअसल दतिया के एक गांव में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान जनता ने उन पर इतने ज्यादा फूल बरसाए की फूलों से घायल हो गए हैं। यह बात गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा के ग्राम जिगना क्षेत्र में ग्रामीण जनों द्वारा स्वागत…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । इंदौर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब बमुश्किल 20 – 21 दिन का समय बचा है ऐसे में मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट इंदौर-1 से भाजपा उम्मीदवार और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय और उनके प्रतिद्वंदी यानि कांग्रेस की ओर से इंदौर-1 से उम्मीदवार संजय शुक्ला को लेकर एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ही प्रदेश की सियासत में नया बवाल खड़ा हो गया है। रामायण पर फिल्माए इस वीडिओ में भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को रावण और कांग्रेस के संजय शुक्ला को भगवान राम के रूप में दिखाया गया…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । शिवपुरी । दीपक अग्रवाल मध्यप्रदेश के शिवपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ शिवपुरी जिले के बदरवास स्थित ग्राम सुमेला के पास आज वाणिज्यकर विभाग की टीम ने दवाईयों की बिल्टी पर अवैध रूप से शराब ले जा रहे ट्रक को पकडऩे की कार्रवाई की है। ट्रक में करीब 2000 पेटी अंग्रेजी शराब है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए लगभग बताई जा रही है। टीम को देखकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल टीम ने वाहन को पुलिस थाने में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दवाईयों…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । पन्ना । शिवकुमार त्रिपाठी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और चुनावी रैली करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पन्ना जिले में पहुंचे। जहाँ उन्होंने पन्ना जिले की तीनों विधानसभा पवई, गुनौर और पन्ना विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशियों के नामांकन भरवाए। उसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए, पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से मध्य प्रदेश का अभूतपूर्व विकास होगा। दिग्विजय की चक्की में कमलनाथ पिस गए और मध्य प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं से मध्य प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । बुरहानपुर। रिज़वान अंसारी मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वसे राजनैतिक दलों में मची कलह खुलकर सामने आने लगी है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश के बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई फ़ोटो पॉलिटिक्स थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल बुरहानपुर की सियासत का जाना माना नाम स्वर्गीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का फ़ोटो-पोस्टर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने अपने चुनावी कार्यालय में लगाया। किसने शुरू की ‘ फोटो ‘ वाली पॉलिटिक्स ? जिसके बाद से बुरहानपुर में जो सियासी तूफान उठा वो अब तक नहीं थमा है।…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । रायसेन । सतीश नायक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल अपने चुनावी दौरे के चलते कल रायसेन जिले के बरेली पहुचे, और एक जन सभा को संबोधित किया । हेलीकॉप्टर से पहुँचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया । इतना ही नहीं कमलनाथ पर सनातन विरोधी आरोप लगाए । अपने संबोधन में प्रहलाद पटेल ने कहा कमलनाथ को एक मीटिंग में शामिल होने को लेकर एक लाख का पुरुस्कार देने की घोषणा की है । प्रहलाद पटेल ने की जनसभा उदयपुरा से नरेंद्र…

Read More