Author: Public First News

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने बताया कि, मेरे निर्देश पर मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल भाना को जावरा एसडीम के पद से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं। मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रतलाम जिले के जावरा के एसडीएम अनिल भाना किसानों के साथ गाली गलौज करते हुए नजर…

Read More

बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. जबलपुर से कांग्रेस के महापौर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी की सदस्यता दिलवाई है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जबलपुर से कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर अन्नू बीजेपी में शामिल हो गए है. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह महापौर जगत बहादुर अन्नू को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय लेकर पहुंचे थे, जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री…

Read More

रायचूर के पास कृष्णा नदी पर पुल निर्माणकार्य के दौरान मिलीं भगवान विष्णु और शिव की मूर्तियांये मूर्तियां रायचूर जिले के देवसुगुर के पास कृष्णा नदी में मिली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खोजी गई मूर्तियों में भगवान कृष्ण के दशावतार और शिवलिंग शामिल हैं। दल ने मूर्तियों को नदी से सुरक्षित निकाला और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित किया।

Read More

संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश हुई है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया. पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह. आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर घुसा, इसकी पुलिस जांच कर रही है. HomeMinistry…

Read More

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बड़े सियासी बदलाव की सुगबुगाहट तेज होती जा रही है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में जयंत चौधरी की बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात हुई है. सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि BJP ने RLD के मुखिया जयंत चौधरी को NDA में शामिल होने का ऑफर दिया है. सूत्रों की मानें तो BJP पश्चिमी यूपी की चार से पांच सीटें RLD को देने को तैयार है. इसके साथ ही पार्टी ने जयंत चौधरी को केंद्र और राज्य में मंत्रिपद देने का भी ऑफर दिया है. बता दें कि अभी फिलहाल RLD…

Read More

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना शुरू किए जाने को चुनौती दिए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज भी सुनवाई जारी रहेगी. जिला जज के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई मुस्लिम पक्ष की याचिका पर जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई होगी. आज की सुनवाई में सबसे पहले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन अपनी आगे की दलीलें पेश करेंगे. कोर्ट, जरूरत पड़ने पर यूपी सरकार और काशी विश्वनाथ ट्रस्ट को भी सुनेगी. यूपी सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल अजय मिश्रा और काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की…

Read More

सपा प्रमुख #AkhileshYadav ने उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का साथ देने की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा था। अखिलेश यादव ने कांग्रेस के न्योते को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की घोषणा की। बता दें कि राहुल गांधी का काफिला 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। अखिलेश यादव राहुल गांधी का साथ अमेठी या रायबरेली में दे सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होकर पीडीए…

Read More

भारतीय टीम अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हरा दिया. इस तरह भारत लगातार पांचवीं बार अंडर19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गया है. TeamIndia #Worldcup #Latestnews #Semifinal #indiavssouthafrica #sportsnews #Cricket

Read More

भारत में रॉकेट छोड़ने के लिए अब तक श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद दो सरकारी लॉन्चपैड का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब यह स्थिति बदलने वाली है। देश को पहला निजी रॉकेट लॉन्चपैड और मिशन कंट्रोल सेंटर मिल गया है। इसे स्पेस स्टार्टअप कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस ने बनाया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने इसका उद्घाटन किया है। कंपनी अग्निबाण नाम का रॉकेट भी तैयार कर रही है। इसे नए लॉन्चपैड से इस साल के आखिर तक छोड़ा जा सकता है। यानी अब सतीश धवन स्पेस सेंटर में प्राइवेट लॉन्चपैड को…

Read More