शिवांगी जैन

अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप में आरोपी सपा नेता मोईद खान का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 4 घंटे से ढहाया जा रहा है। करीब 35 फीसदी हिस्सा ढह गया है। इमारत इतनी मजबूत है कि जेसीबी काम नहीं कर पा रही हैं। इसलिए पोकलैंड से बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है।

अवैध तरीके से बनाया गया नक्शा

2 मंजिला कॉम्प्लेक्स 4000 स्क्वायर फीट में बना है। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। PAC की 4 कंपनी और कई थानों की फोर्स मौके पर है। प्रशासन का दावा है- कॉम्प्लेक्स तालाब और चकरोड पर अवैध तरीके से बनाया गया है। नक्शा भी पास नहीं है।

SDM ने कहा- 1 दिन पहले कॉम्प्लेक्स में चल रहे पीएनबी बैंक को शिफ्ट किया गया। 19 दिन पहले सपा नेता की 3000 वर्ग फीट पर बनी बेकरी पर बुलडोजर चला था। अयोध्या में 12 साल की बच्ची से 12 जुलाई को रेप का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने सपा नेता मोईद और उसके नौकर राजू को गिरफ्तार किया था। सीएम योगी ने खुद घटना का जिक्र विधानसभा में किया था।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link