Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट | जम्मू | जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बीते 34 घंटे से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ खत्म हो गई। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक, जान गंवाने वालों में कैप्टन शुभम, कैप्टन एमवी प्रांजिल, हवलदार माजिद, पैराट्रूपर सचिन लॉर और नायक संजय बिष्ट शामिल हैं। वहीं, मारे गए एक आतंकी का नाम कारी है। डिफेंस PRO के मुताबिक, कारी पाकिस्तानी नागरिक था। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर ट्रेंड किया गया था। दूसरे आतंकी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कारी लश्कर-ए-तैयबा का…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | छिंदवाड़ा | विजय ठाकरे | प्रकाश साहू निवासी वार्ड नम्बर.29 और राम मोहन साहू के बीच लगी छिंदवाड़ा विधानसभा की जीत हार को लेकर 1000000 (दस लाख) रु की शर्त । सोशल मीडिया में एग्रीमेंट हो रहा वायरल छिंदवाड़ा में कल से एक लिखित एग्रीमेंट बहुत वायरल हो रहा है जिसमें दो व्यापारियों ने आपस में शर्त लगाई है । इस शर्त का बाकायदा लिखित एग्रीमेंट भी हुआ है । शर्त के मुताबिक कांग्रेस प्रत्यासी कमलनाथ चुनाव हारते है और भाजपा प्रत्यासी विवेक बंटी साहू जीतते है तो प्रकाश साहू राममोहन साहू को दस लाख रूपये देंगे…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | राजधानी भोपाल की हवा लगातार प्रदूषित हो रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 300 के पार पहुंच गया है। इसे लेकर कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा भी चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कलेक्टर और निगम कमिश्नर के साथ मीटिंग की और प्रदूषण को रोकने के लिए इंतजाम करने की बात कही है। जब एक्यूआई बढ़ने की वजह पता लगाई तो कई कारण सामने आए। सबसे बड़ी वजह निर्माण कार्यों के दौरान उड़ने वाली धूल है। अभी भोपाल में मेट्रो, कोलार सिक्सलेन समेत कई निर्माण चल रहे हैं। सड़कें भी जर्जर हैं। इस वजह से भी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | IAF ने नए नाम और काम का प्रस्ताव डिफेंस मिनिस्ट्री को दिया, स्पेस डॉक्ट्रिन पहले से तैयार इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने हवा के साथ-साथ स्पेस में भी ताकत जुटानी शुरू कर दी है। IAF अब स्पेस के सिविल और मिलिट्री दोनों पहलुओं का उपयोग करने के लिए विचार कर रही है, जिसके लिए उसने इंफ्रास्ट्रक्चर और थिओरेटिकल फ्रेमवर्क तैयार किया है। इस नए रोल के लिए IAF ने अपना नाम भी तय कर लिया है- इंडियन एयर एंड स्पेस फोर्स। एयर फोर्स ने नए नाम का प्रस्ताव डिफेंस मिनिस्ट्री में भेजा है। मिनिस्ट्री…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | छतरपुर में कांग्रेस पार्षद सलमान खान की हत्या के मामले में तीसरी FIR हो गई है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और राजनगर कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक विक्रम सिंह नाती राजा समेत 60 लोगों के खिलाफ खजुराहो थाने में केस दर्ज किया गया। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि दिग्विजय और नाती राजा समेत 60 लोगों ने खजुराहो थाने के सामने बिना किसी अनुमति के टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया था। पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी को आधार बनाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक लोकप्रिय डायरेक्ट मार्केटिंग कंपनी एमवे इंडिया, जिसने देशभर में लाखों लोगों को आकर्षक कमीशन की पेशकश करके अपना सदस्य बनाकर भारत में मल्टी-लेवल-मार्केटिंग (एमएलएम) की शुरुआत की थी, के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. एजेंसी ने दावा किया कि ईडी ने बड़ी संख्या में ग्राहकों को धोखा देकर एमवे द्वारा अर्जित 4,050 करोड़ रुपये की अपराध आय की पहचान की है. एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘अंतिम उपभोक्ता को सीधे सामान बेचने के बजाय एमवे ने सदस्यों की एक बहु-स्तरीय मार्केटिंग योजना शुरू की है…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड केस में यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। कांग्रेस से जुड़े यंग इंडिया के खिलाफ ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। इस कंपनी में सोनिया-राहुल की 76% हिस्सेदारी है। इसी केस में ED ने 3 अगस्त 2022 को दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया था। पिछले साल 2 और 3 अगस्त को ED की टीम ने सुबह से देर शाम तक नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में खरीफ उर्वरक व्यवस्था और रबी बोवनी की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिन में प्रदेश में वर्षा की संभावना है, इसके बाद उर्वरक की मांग बढ़ेगी ,अतः सभी केंद्रो पर उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आंतरिक वितरण पर निगरानी की व्यवस्था सजग और सुचारू रूप से जारी रहे। बैठक में जानकारी दी गई की अब तक रबी फसल की 81 लाख 71 हजार…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | राजस्थान | विधानसभा चुनावों की वोटिंग से चार दिन पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में सात गारंटियों की तरह ही कई लोकलुभावन घोषणाओं काे शामिल किया है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीद का कानून बनाने और किसानों को 2 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज देने का वादा किया है। इसके साथ ही गांव के व्यापारियों को 5 लाख तक बिना ब्याज कर्ज देने का वादा किया…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भिंड | भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 71 माध्यमिक शासकीय भवन किशूपुरा में मंगलवार को पुनर्मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई। यह शाम छह बजे तक चलेगी। इस बूथ पर 1223 वोटर हैं। सुबह नौ बजे तक 10 प्रतिशत वोटिंग हुई। 17 नवंबर को यहां 89‎ प्रतिशत मतदान हुआ था। ‎ जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक डेढ़ घंटे पहले 5.30 बजे से मॉकपोल की प्रोसेस हुई। अटेर में भाजपा ने मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से हेमंत कटारे चुनाव लड़ रहे…

Read More