Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। अमृतसर। आतंकी अर्श डल्ला का राइट हैंड; NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल थाखालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर भारत-कनाडा के बीच तनाव के बीच कनाडा में भारत के A कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुन्नेके का कत्ल कर दिया गया है। वह पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुक्खा दुन्नेके को कनाडा के विनीपिग में गोलियां मारी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनेके पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। जबलपुर। मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज की मान्यता समाप्त होने के बाद नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य खतरे में आ गया है जिसको लेकर जबलपुर के घंटाघर चौक पर नर्सिंग स्टूडेंट एसोसिएशन के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर किया बल प्रयोगबता दें कि छात्र-छात्राओं की भीड़ को तीतर बीतर करने के लिए पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया। जहां पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर वाटर कैनन का भी उपयोग किया वही नर्सिंग स्टूडेंट एसोसिएशन के गोपाल…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। ओटावा। कहा- वहां सिक्योरिटी के हालात ठीक नहीं, स्टूडेंट्स ज्यादा सतर्क रहेंखालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। कनाडा ने मंगलवार को अपने नागरिकों को भारत के कुछ खास हिस्सों में न जाने के लिए एडवाइजरी जारी की। बुधवार को भारत ने भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी कर दी। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर लगाते हुए हमारे एक डिप्लोमैट को निकाल दिया। जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। टेस्टिंग से साबित हुआ- इन्हें जोड़-तोड़कर नहीं बनाया गया, ये कभी जीवित थेमेक्सिको की संसद में पिछले हफ्ते दिखाए गए कथित एलियन के शवों का लैब टेस्ट हुआ है। इसकी रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ममी को अलग-अलग हड्डियों से जोड़कर नहीं बनाया गया है। ये पूरा एक ही कंकाल है। टेस्ट में एलियन के कंकाल से छेड़छाड़ या जोड़-तोड़ के भी कोई सबूत नहीं मिले हैं। एलियन पर ये टेस्ट नेवी के फोरेंसिक डॉक्टर जोश बेनिटेज ने किया। मेक्सिकन नेवी में हेल्थ साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने बताया- कंकालों की जांच से पता चलता है…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। ग्वालियर। प्रशासन के सामने रखी अपनी ये मांगमध्य प्रदेश के ग्वालियर में शहर के ऑटो- चालक हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी 11 मांगे रखी है। बता दें कि ऑटो चालकों ने फूलबाग चौराहे पीटी जाम किया है। यहां एक साथ सैकड़ों की संख्या में ऑटो चालक अपना वाहन लेकर सड़क पर उतर आए हैं। जिसको लेकर हड़ताल के स्थान भारी पुलिस बल तैनात है। इस हड़ताल से आम लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल। एक हफ्ते में 50 से ज्यादा मरीज मिले, सबसे ज्यादा 11 मरीज ईदगाह हिल्स इलाके मेंरुक-रुक कर रही हो रही बारिश से भोपाल में डेंगू का संक्रमण बढ़ने लगा है। राजधानी में बीते एक हफ्ते में 50 से ज्यादा डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के 9 इलाकों को डेंगू सेंसेटिव जोन घोषित किया है। इसकी पुष्टि जिला मलेरिया अधिकारी दफ्तर की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में सेंसेटिव इलाकों में इस साल 67 डेंगू मरीज मिलने की जानकारी दी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि भोपाल में…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। कहा- जब धर्मात्मा सरकार चलाते हैं तो परमात्मा सहयोग करता हैमध्य प्रदेश सरकार की ओर से आज (बुधवार) किसानों के लिए कृषक मित्र योजना शुरू की गई। इस योजना के फॉर्म भरना आरंभ हो गए हैं। इसमें किसानों को कृषि पंप कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए अनुदान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब अच्छे और धर्मात्मा लोग सरकार चलाते हैं तो परमात्मा भी पूरा सहयोग करता है। उन्होंने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में कृषक मित्र योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए…

Read More

नई दिल्ली लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा शुरू; सोनिया बोलीं- ये राजीव गांधी का लाया बिलसंसद के विशेष सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर डिबेट शुरू हो गई है। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सदन को बिल के बारे में बता रहे हैं। यह डिबेट शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाषण दे सकते हैं। कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी बहस को लीड करेंगी। उन्होंने कहा कि ये राजीव गांधी का लाया बिल…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। न्यूयॉर्क। इन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं; अब ये यूक्रेन नहीं दुनिया की जंगयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को UN जनरल असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ये जंग सिर्फ यूक्रेन नहीं बल्कि पूरी दुनिया की है। इसके लिए सभी देशों को मिलकर रूस के खिलाफ लड़ना होगा। रूस पूरी दुनिया को आखिरी जंग की तरफ धकेल रही है। हम इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि रूस की इस जंग के बाद दुनिया में कोई भी देश किसी पर हमला न कर सके। जेलेंस्की ने कहा- कोल्ड वॉर के बाद यूक्रेन नहीं…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उदयपुर। बारिश में भी डटे रहे श्रद्धालु; सोने-चांदी के आभूषणों से सुसज्जित हुए प्रथम पूज्यउदयपुर में प्राचीन बोहरा गणेशजी मंदिर में मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर दर्शन को भक्तों को भारी भीड़ रही। अलसुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी। सुबह बारिश होने के बावजूद लोग कतार में खड़े रहे और दर्शन को अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह से लेकर शाम तक यही नजारा देखने को मिला। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर उन्हें लड्डू का भोग लगाया। दोपहर 12 बजे भगवान गणेशजी को रत्न…

Read More