Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट।नई दिल्ली महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा धमाका कर एनडीए में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं। तीनों नेताओं की यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पर हो रही है। महाराष्ट्र में विभागों के बंटवारे को लेकर पेंच अभी तक फंसा हुआ है। अजित पवार की पार्टी को केंद्र की मोदी सरकार में भी एक मंत्री पद मिलना है और प्रफुल्ल पटेल इसके प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों मुद्दों पर…

Read More

पब्लिक फर्स्ट।भोपाल भोपाल के रातीबड़ में एक दंपती ने अपने दो बेटों के साथ सुसाइड कर लिया। गुरुवार को दंपती के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों को जहर देने की आशंका है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज का जिक्र है। रातीबड़ की शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा (38), उनकी पत्नी रितु (35), बेटे ऋतुराज (3) और ऋषिराज (9) ने सुसाइड किया है। भूपेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ देर रात सेल्फी कैप्चर की थी। कोल्ड ड्रिंक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। दिल्ली OMG 2: ‘आदिपुरुष’ विवाद के बाद से देश में धार्मिक मुद्दों पर बनीं फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड सतर्क हो गया है. इसका खामियाजा अब अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड को भुगतना पड़ रहा है. हाल में ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज किया गया था. फिल्म की कहानी और अक्षय कुमार के भोलेनाथ अवतार से फैंस इम्प्रेस हो गए थे. OMG 2 की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इस बीच फिल्म मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार स्टारर ओह…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। दिल्ली यूनिफॉर्म सिविल कोड के प्रस्तावित ड्राफ्ट में गोद लेने की व्यवस्था में भी बदलाव होने के संकेत हैं। अब दूसरे धर्म के बच्चों को गोद लेने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, हर धर्म की महिलाओं को बच्चे गोद लेने का हक देने की तैयारी हो रही है। हालांकि इस मुद्दे पर आयोग में पूर्ण सहमति बनना बाकी है। हिंदू कोख से जन्मा बच्चा हिंदू परिवार को ही गोद मिलेगाअभी क्या: फिलहाल हिंदू समाज में बच्चा गोद लेने की अनुमति है। जो व्यक्ति मुस्लिम, ईसाई, पारसी या यहूदी नहीं है, वह भी हिंदू माने जाते हैं। गोद लेना…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। हैदराबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए ‘मिशन तत्परता समीक्षा’ (MRR) पूरी कर ली है। वहीं चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन गुरुवार दोपहर को शुरू होगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। वहीं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले ISRO के वैज्ञानिक भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे। वैज्ञानिक अपने साथ चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए। चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा। अगले 14 दिन रोवर लैंडर के चारों ओर 360 डिग्री में घूमेगा और कई परीक्षण…

Read More

पब्लिक फर्स्ट।नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच की दोस्ती दिन प्रतिदिन और भी मजबूत होते जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13-14 जुलाई को होने वाली दो दिवसीय फ्रांस यात्रा से संबंधों में और भी प्रगाढ़ता आएगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है. भारत-फ्रांस के बीच मजबूत होती दोस्तीबैस्टिल डे परेड के नाम से मशहूर इस समारोह में भारत और फ्रांस की बढ़ती दोस्ती की झलक पूरी दुनिया देखेगी, जब परेड में फ्रांस की सेना के साथ भारतीय सेना के तीनों…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। न्यूयॉर्क । संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान और फिलीस्तीन द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव का समर्थन किया है। यूएन की शीर्ष मानवाधिकार संस्था ने यूरोप में कुरान जलाने की घटनाओं के मद्देनजर धार्मिक घृणा को रोकने के लिए देशों से और अधिक प्रयास करने का आह्वान करने वाले एक प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। पश्चिमी देश इस पर आपत्ति जता रहे थे और उन्हें आशंका थी कि सरकारों के कड़े कदम अभिव्यक्ति की आजादी में बाधा बन सकते हैं। पाकिस्तान और फिलीस्तीन ने लाया था प्रस्ताव जिनेवा में 47 सदस्यी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHCR)…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 7 बजे 208.46 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3 मीटर ज्यादा है। राजधानी के वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास गढ़ी मांडू गांव पानी में डूब गया। यमुना नदी के किनारे बसे निचले इलाकों से 16 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा है। यमुना वजीराबाद से ओखला तक 22 किमी में है। केंद्रीय जल आयोग को आशंका है कि गुरुवार दोपहर तक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। क्वेटा पाकिस्तान में एक हफ्ते में दूसरी बार फौज पर हमला हुआ और इसमें 6 सैनिक मारे गए। यह अटैक बुधवार दोपहर बलूचिस्तान के झोब इलाके में मौजूद फौजी ठिकाने पर हुआ। पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें एयरलिफ्ट करके पेशावर मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया है।पाकिस्तान मिलिट्री के मीडिया विंग इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने हमले की पुष्टि की है। सात फरवरी को भी बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला हुआ था। इसमें एक मेजर समेत 4 सैनिक मारे गए थे। तब फौज ने इसकी पुष्टि नहीं की थी आराम कर रहे थे फौजी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है। सबसे शक्तिशाली सेना के मामले में अमेरिका पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है। रक्षा संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ‘सैन्य ताकत सूची-2023’ में दुनिया के 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण कर रैंकिंग जारी की है। Image source-ग्लोबल फायर पावर इस इंडेक्स में सबसे ताकतवर सेना के मामले में अमेरिका टॉप पर है। दूसरे नंबर पर रूस, तीसरे पर चीन और पांचवें स्थान पर ब्रिटेन है। भारत ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा बनाए रखा है। पिछले साल भी इस सूची में…

Read More