Author: Public First News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में आयोजित 29वें राष्ट्रीय स्तर युवा उत्सव एवं विकसित भारत यंग लीडर संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर युवाओं को प्रेरित किया। यह युवा कार्यक्रम “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” के रूप में राष्ट्रीय युवाओं के नेतृत्व, विचारों और नवाचार को उभारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में आयोजित किया गया है। युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने का मंच ‘विकसित भारत यंग लीडर संवाद’ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना है। यह आयोजन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के…

Read More

लवखेड़ी धाम में वर्ष 2007 से चली आ रही श्रीराम कथा की परंपरा के तहत इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया। 26 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस आयोजन का विधिवत समापन नानी बाई के मायरे के साथ हुआ। आयोजन की विशेषता यह रही कि यह कार्यक्रम सर्व समाज के सहयोग से संपन्न हुआ, जबकि नानी बाई का मायरा संत शिरोमणि रविदास समाज द्वारा लाया गया, जिसने सामाजिक समरसता और एकता का सशक्त संदेश दिया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. जगदीश चौहान ने बताया कि लवखेड़ी धाम में बीते 10 से 15 वर्षों से निरंतर श्रीराम…

Read More

मध्यप्रदेश में विकास को और तेज़ रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की दिशा-निर्देशों में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट की तैयारियाँ अब निर्णायक चरण में पहुँच गई हैं। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार का बजट जवाबदेही, पारदर्शिता और परिणामों पर आधारित होगा। यही वजह है कि वित्त विभाग ने सभी विभागों से 15 जनवरी तक विस्तृत जानकारी मांगी है। सरकार नागरिकों के सामने यह स्पष्ट रूप से रखना चाहती है कि एक साल में किस योजना पर कितना खर्च हुआ,…

Read More

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2026 की पहली कैबिनेट बैठक में डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए ई-केबिनेट एप्लीकेशन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि यह एप्लीकेशन सरकारी निर्णयों की पारदर्शिता और त्वरित कार्यान्वयन को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इसके माध्यम से कैबिनेट में प्रस्तुत प्रस्ताव, अनुमोदन प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित और त्वरित तरीके से उपलब्ध होंगे। डॉ. मोहन यादव ने बताया कि ई-केबिनेट एप्लीकेशन से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सभी विभागों में डिजिटल रिकॉर्ड की विश्वसनीयता और निगरानी भी बेहतर होगी। यह…

Read More

प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात कर विभागों में रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों संविलियन किए जाने और 22 जुलाई 2023 को जारी संविदा नीति में संशोधन किए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने संविदा कर्मचारियों को वरिष्ठता के हिसाब से विभागों में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए अथवा संविलियन किया जाए। संविदा कर्मचारियों के वेतन भत्ते, वरिष्ठता के आधार पर निर्धारित किए जाएं। मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को बताया गया कि 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति में 50% पदों के…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 14 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के विकास, रोजगार सृजन, पारिवारिक संपत्ति प्रबंधन और शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्टांप एवं पंजीकरण मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि कैबिनेट ने स्टांप एवं पंजीकरण विभाग से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उद्योग और रोजगार में बड़ा सुधार वित्त मंत्री नंद गोपाल नंदी…

Read More

हाजी असगर अली करबलाई, सह-अध्यक्ष और पूर्व विधायक, ने आज मीडिया को संबोधित किया और उन्हें लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक और विकास की स्थिति के बारे में जानकारी दी। बातचीत के दौरान, उन्होंने सार्वजनिक कल्याण, बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रोज़गार और क्षेत्र के लोगों की समग्र आकांक्षाओं से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला। मीडिया से बात करते हुए, हाजी असगर अली करबलाई ने समावेशी विकास, लद्दाख की अनूठी पहचान की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व पर ज़ोर दिया कि लोगों की आवाज़ शासन के हर स्तर पर सुनी जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क…

Read More

जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत जिले के तीन आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार संबंधित आरोपियों को आगामी तीन माह की अवधि तक नियत दिवस पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और क्षेत्र में शांति एवं…

Read More

रायसेन जिले के बरेली नगर में सोमवार को स्टेट जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो प्रतिष्ठित सोना-चांदी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई लक्ष्मी दयाराम ज्वेलर्स और श्रंगार ज्वेलर्स के खिलाफ की गई, जिससे स्थानीय व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग की करीब 8 वाहनों में पहुंची 16 सदस्यीय टीम ने दोपहर लगभग 2 बजे वार्ड क्रमांक 12 और 14 में स्थित दोनों ज्वेलरी दुकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम ने दुकानों में मौजूद बिक्री-खरीद रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड, स्टॉक विवरण और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन…

Read More

जिले के कारी कस्बे में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। नलों से गंदा, बदबूदार और संदिग्ध पानी आ रहा है, जिसे स्थानीय वार्डवासी पीने के अलावा रोजमर्रा के कामों के लिए भी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कई दिनों से पानी काला और मटमैला दिखाई दे रहा है और बदबूदार है, जिससे स्वास्थ्य के गंभीर खतरे की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय प्रतिक्रिया:— वार्ड निवासियों एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा है कि पानी…

Read More