पब्लिक फर्स्ट । मुरैना में शुक्रवार सुबह गोली मारकर 5 लोगों की हत्या कर दी गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है।

घटना का एक वीडियो

जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। दस साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी। दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह भी लेपा भिडोसा गांव के रहने वाले हैं।

घटना का एक वीडियो

घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों पर निशाना साध गोली मार देता है। उसे पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर किया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

Share.

Comments are closed.