पब्लिक फर्स्ट ब्यूरो।भोपाल।

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से बोर्ड पैटर्न पर कराई गईं 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के नतीजे आ गए हैं। रिजल्ट ग्रेड पर आधारित है। सरकारी स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ दिया। मदरसा में 8वीं के 55% बच्चे फेल हुए हैं।

5वीं का रिजल्ट 82.27% रहा। 8वीं में 76.09% स्टूडेंट्स सफल रहे। शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने बेहतर परफॉर्म किया है। 5वीं में ग्रामीण इलाकों के 86.58% स्टूडेंट्स रहे, शहरों में यह आंकड़ा 72.73% रहा। 8वीं में ग्रामीण इलाकों से 78.96% और शहरी इलाकों से 68.83% छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।

छात्रों के मुकाबले छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। 5वीं में 84.3% छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों का प्रतिशत 80.3% है। 8वीं में 78.9% छात्राएं सफल रहीं। 73.5% छात्र 8वीं में पास हुए। सोमवार दोपहर 12.30 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भोपाल में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में परिणाम जारी किए। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के परिणाम 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है।

12 साल बाद प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में दोनों एग्जाम बोर्ड पैटर्न पर इस साल मार्च से अप्रैल के बीच हुए। पिछले साल बोर्ड पैटर्न पर 5वीं और 8वीं के एग्जाम सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही हुए थे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर फिर शुरू हुई हैं। 2010 में लास्ट बोर्ड था।

मदरसे में 8वीं के 55% बच्चे हुए फेल

सरकारी स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ दिया। मदरसा में 8वीं के 55% बच्चे फेल हुए हैं। वहीं, 5वीं में ग्रामीण इलाकों के 86.58% छात्र-छात्राएं सफल रहे, जबकि शहरों में यह आंकड़ा 72.73% रहा। इधर, 8वीं में ग्रामीण इलाकों से 78.96% और शहरी इलाकों से 68.83% छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।

कक्षा 5 में नरसिंहपुर व कक्षा 8 में डिंडोरी जिला सबसे आगे

मध्य प्रदेश 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2023 के जिलेवार आकड़ों को देखें तो कक्षा 5 के नतीजों में नरसिंहपुर जिले स्टूडेंट्स सबसे अधिक 98.41 फीसदी पास हुए हैं। वहीं, कक्षा 8 में डिंडोरी जिले के पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सबसे अधिक 95.87 फीसदी है।

छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा

  • 606724 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 487418 छात्र पास हुए यानी कि 5वीं में 80.34% छात्र सफल रहे। 8वीं में 73.46% छात्र सफल रहे।
  • वहीं, 573159 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें से 483283 छात्राएं पास हुई यानी कि 5वीं में 84.32% छात्राएं सफल रहीं। 8वीं में 78.86% लड़कियों का रिजल्ट अव्वल रहा।

5वीं का ऐसा रहा परिणाम…

9322 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने 5वीं की परीक्षा दी थी। 7306 (78.37%) स्टूडेंट्स सफल रहे।

स्कूलस्टूडेंट्स ने परीक्षा दीपास हुएप्रतिशत
सरकारी72775961376584.34%
प्राइवेट44866035476779.07%
मदरसा3464216962.62%
टोटल117988397070182.27%

क्षेत्रवार…

क्षेत्रसम्मिलित छात्र-छात्राएंइतने पास हुएप्रतिशत
ग्रामीण87575374950185.58%
शहरी30413022120072.73%

लड़कियां आगे…

छात्र606724 (परीक्षा दी)487418 (पास)80.34%
छात्राएं573159 (परीक्षा दी)483283(पास)84.32%

संभागवार…

संभागप्रतिशतA+/A ग्रेड छात्र प्रतिशत
भोपाल79.2%12.8%
इंदौर89.0%10.7%
ग्वालियर82.6%10.6%
जबलपुर89.3%17.2%
उज्जैन75.3%11.5%
नर्मदापुरम84.0%11.2%
सागर69.8%8.8%
शहडोल90.2%13.0%
चंबल87.8%14.6%
रीवा78.6%14.1%

बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिले

जिलेपासिंग%A+/A ग्रेड% और जिले
नरसिंहपुर98.4%27.5% (नरसिंहपुर)
डिंडौरी97.3%22.1% (छिंदवाड़ा)
अनूपपुर ​​​​​​​97.1%20.1% (सीहोर)
अलीराजपुर ​​​​​​​95.8%18.6% (मुरैना)
सीहोर ​​​​​​​95.6%18.0% (रीवा)
मंडला ​​​​​​​95.5%17.4% (मंडला)
छिंदवाड़ा ​​​​​​​93.8%16.5% (अनूपपुर)
झाबुआ​​​​​​​93.4%16.3% (डिंडौरी)
मुरैना ​​​​​​​92.5%16.1% (इंदौर)
बड़वानी ​​​​​​​91.7%15.8% (शाजापुर)

8वीं का ऐसा रहा नतीजा…

8387 दिव्यांग स्टूडेंट्स ने 8वीं की परीक्षा दी थी। 5402 (64.41%) छात्र-छात्राएं सफल रहे।

स्कूलस्टूडेंट्स ने परीक्षा दीपास हुएप्रतिशत
सरकारी68497152315176.38%
प्राइवेट37896228717875.78%
मदरसा2472110444.66%
टोटल106640581143376.09%

क्षेत्रवार…

क्षेत्रसम्मिलित छात्र-छात्राएंइतने पास हुएप्रतिशत
ग्रामीण76412560337878.96%
शहरी30228020805568.83%

लड़कियां अव्वल…

छात्र546961 (परीक्षा दी)401815 (पास)73.46%
छात्राएं519444 (परीक्षा दी)409618 (पास)78.86%

संभागवार…

संभागउत्तीर्ण छात्र प्रतिशतA+/A ग्रेड छात्र प्रतिशत
भोपाल75.9%27.4%
इंदौर81.2%22.1%
ग्वालियर75.7%24.7%
जबलपुर82.9%29.9%
उज्जैन70.2%23.2%
चंबल83.3%33.0%
सागर65.4%21.0%
शहडोल82.0%22.5%
नर्मदापुरम ​​​​​​​75.1%20.5%
रीवा​​​​​​​71.8%27.6%

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

  • ऑफिशियल वेबसाइट-rskmp.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
  • 5वीं या 8वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर चेक करें।
Share.

Comments are closed.