पब्लिक फर्स्ट न्यूज़। भोपाल। उमरिया में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में लोगों को लेजा रही थी। कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले यह हादसा हो गया। 15 से 20 लोगों घायल हुए हैं। 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आज उमरिया जिले के भरौला में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राही कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शुभम ट्रैवल्स शहडोल की बस पाली बीरसिंहपुर (उमरिया) के भतौरा गांव से लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल जा रही थी। घाघरी ओवरब्रिज पर दो पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। बस पलटते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। 3 लोगों की मौत हुई है। 8 लोगों करे उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.