पब्लिक फर्स्ट न्यूज़। भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। यह परिणाम गुरुवार दोपहर 12.30 बजे घोषित होगा। माध्‍यम‍िक शिक्षा मंडल मुख्‍यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में स्‍कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट जारी करेंगे। इस बार 10वीं-12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है।

इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 3,852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 3,099 सरकारी व 753 निजी स्कूल शामिल रहे। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल के तक चलीं। 35 हजार से भी अधिक टीचर्स ने 60 दिनों में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं।

ऐसे देखिए रिजल्ट

MP बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाएं।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.