पब्लिक फर्स्ट दिल्ली। बढ़ती हुई महंगाई के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। इस महीने गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी राहत मिली है। लगातार बढ़ रही सिलेंडर की कीमतों के चलते सरकार ने देश की जनता को राहत दी है। बतादें कि सरकार ने यह राहत आम लोगों को नहीं बल्कि छोटे दुकानदारों और होटल मालिकों को दी है। दरअसल, इस महीने एल पी जी सिलेंडर की कीमतों में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 83.50 रुपए कटौती की है। यह कटौती सिर्फ 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर में की हुई है। जानकारी के लिए आपको बतादें कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट एक जून से लागू हो चूके है।

दिल्ली में सिलेंडर के नए रेट
राजधानी दिल्ली में कामर्शियल सिलेंडर 83.5 रुपए सस्ता हो कर 1773 रुपए हो गया है। वहीं दिल्ली में 1 मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए थी, आज यानी 1 जून को भी इसी रेट पर एलपीजी सिलेंडर मिल रही है। वहीं 19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1773 रुपए में मिल रहा है।

यहां इतना सस्ता हुआ सिलेंडर
कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 85 रुपए की कमी आने पर यह 1960.50 रुपए से 1875.50 रुपए पर आ गया है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां 83.50 रूपए सस्ता होकर 1808.5 रुपए से 1725 रुपए पर आ गया है। इसके साथ ही चेन्नई में 84.50 रुपए की गिरावट से 2021.50 रुपए से 1937 रुपए पर आ गया है। बतादें कि, पटना में अब 19 किलो वाला नीला एलपीजी सिलेंडर 2037 रुपए का मिल रहा है। वहीं इंदौर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1877 है।

Share.

Comments are closed.