पब्लिक फर्स्ट, दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए अपराध को लेकर हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है। नाबालिग लड़की की हत्या मामले में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी साहिल अपनी दोस्त को मारना नहीं चाहता था, बल्कि वो उसे पसंद करता था। बस उसकी दोस्त ने साहिल की बेइज्जती कर दी थी तो उस बात को लेकर उसपर बदला लेने का खून सवार हो गया था। साहिल उन 5 दोस्तों से नफरत करता था जिन्होंने उसकी बेइज्जती की थी क्योंकि टॉय गन लगाने के दौरान वही 5 दोस्त मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, नाबालिग दोस्त वारदात के एक दिन पहले ही अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे रास्ते में मिली थी, जहां उसने टॉय पिस्टल उसकी कमर में लगाकर साहिल को धमकी दे दी साथ ही गंदे शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। उस दिन तो साहिल खून के घूंट पीकर वहां से चला गया था, क्योंकि उसकी दोस्त ने ही उसे अपने दोस्तों के सामने नीचा गिरा दिया था। इस अपमान को ही साहिल बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके चलते वो नाबालिग और उसके सभी दोस्तों से नफरत करने लगा था।

सूत्रों की मानें तो, नाबालिग और उसके दोस्तों के खिलाफ साहिल के अंदर गुस्सा भर गया था। वहीं वारदात के दिन दोपहर से ही वो बेचैन होकर शराब पी रहा था और जेब में चाकू लेकर वो कई बार इस इलाके में घूमा जहां ये वारदात हुई। जैसे ही शाम हुई वो मौका तलाशने लगा कि नाबालिग या फिर उसके दोस्तों में से जो उसे दिखेगा उसे वो नहीं छोड़ेगा, पर बदकिस्मती से नाबालिग लड़की अपनी महिला दोस्त के घर जन्मदिन के मौके पर जा रही थी और तभी साहिल उसे रास्ते में मिल गया। वो नफरत से भरा हुआ था। साहिल दरिंदा बन बैठा और उसने नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर डाली।

Share.

Comments are closed.

Secret Link