पब्लिक फर्स्ट। रोम।

इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी 33 साल की गर्लफ्रेंड के लिए 905 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ी है। 17 साल तक इटली के प्राइम मिनिस्टर रहे सिल्वियो बर्लुस्कोनी का इसी साल 12 जून को निधन हो गया था। उनकी उम्र 86 साल थी।

वसीयत में उनकी संपत्ति 6 बिलियन यूरो, यानी 54 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा आंकी गई है। सिल्वियो बर्लुस्कोनी की गर्लफ्रेंड का नाम फसीना बताया जा रहा है। दोनों का रिश्ता मार्च 2020 में शुरू हुआ था। उनकी शादी नहीं हुई थी, इसके बावजूद अपने अंतिम समय में बर्लुस्कोनी ने फसीना को अपनी पत्नी बताया था।

इटली की सांसद हैं बर्लुस्कोनी की गर्लफ्रैंड
फसीना, 2018 के आम चुनाव के बाद से इटली की संसद के निचले सदन की सदस्य रही हैं। वो फोर्जा इटालिया पार्टी की सदस्य हैं, जिसकी स्थापना बर्लुस्कोनी ने 1994 में उस वक्त की थी, जब उन्होंने पहली बार राजनीति में प्रवेश किया था।

बर्लुस्कोनी के बाद उनके बिजनेस को उनके 5 बच्चों में सबसे बड़े मैरिका और पियर सिल्वियो संभालेंगे। ये दोनों पहले से ही बिजनेस में कार्यकारी भूमिका निभा रहे हैं। परिवार के बिजनेस में इनकी हिस्सेदारी 53 प्रतिशत होगी। मंगलवार को उनकी वसीयत उनके 5 बच्चों के बीच पढ़ी गई थी।

इस्तीफे के लिए मजबूर किए गए थे सिल्वियो बर्लुस्कोनी ​​​​​​…
2011 में कुर्सी गंवाने के बाद बर्लुस्कोनी के सितारे गर्दिश में आ गए। उन पर सेक्स स्कैंडल्स, करप्शन और टैक्स फ्रॉड के कई आरोप लगते चले गए। इसके बावजूद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बर्लुस्कोनी ने कहा, ‘मुझे सियासत आती है, क्योंकि बतौर मीडिया टायकून मैंने नेताओं को बहुत करीब से समझा है।’

  1. 1936 में जन्मे बर्लुस्कोनी ने शुरुआत में प्रॉपर्टी डेवलपमेंट से जुड़े काम किए। इसके बाद मीडियासेट नाम से एक ब्रॉडकास्टिंग कंपनी बनाई।
  2. एसी मिलान जैसा अरबों डॉलर वाला फुटबॉल क्लब 1986 से 2017 तक उनकी कंपनी ने ही चलाया। 1993 में उन्होंने फोर्जा इटालिया पार्टी बनाई और चंद साल बाद ही प्रधानमंत्री बन गए।
  3. बर्लुस्कोनी तीन बार प्रधानमंत्री रहे। 2001 से 2006 तक जब वो प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने इटली के फाइनेंशियल सेक्टर को यूरोप में सबसे ताकतवर बनाया था। 2008 में वो तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.