पब्लिक फर्स्ट। नई दिल्ली।

भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी पर एक वीडियो जारी कर राजनीतिक चर्चाएं तेज़ कर दी है । भाजपा ने राहुल और प्रियंका गांधी के रिश्ते पर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसके कैप्शन में लिखा- राहुल गांधी और प्रियंका का रिश्ता एक आम भाई-बहन जैसा नहीं है।



प्रियंका राहुल से तेज हैं, पर राहुल के इशारे पर ही पार्टी नाच रही है, सोनिया गांधी भी पूरी तरह राहुल के साथ हैं। घमंडिया गठबंधन की मीटिंग से प्रियंका का गायब होना यूं ही नहीं है। बहन का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है।



पार्टी में प्रियंका गांधी का इस्तेमाल केवल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कर्नाटक-हिमाचल में 28 से ज्यादा रैलियां कीं। इसके बावजूद जीत का श्रेय राहुल को दे दिया जाता है, जबकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को 39 बार हरवा चुके हैं।

BJP के ट्वीट किए वीडियो में बताई गईं 5 बिन्दू

  1. बहन का इस्तेमाल केवल चुनाव के लिए
  2. राहुल-प्रियंका के बीच तकरार है
  3. प्रियंका को राजनीति में दबाए रखने की साजिश
  4. राहुल पार्टी अध्यक्ष बने, प्रियंका को कुछ नहीं मिला
  5. प्रियंका के दांव से राहुल की गई थी सांसदी

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.