Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल

June 9, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

June 8, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल
  • #MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |
  • #MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|
  • #MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |
  • #MP FIRST | उज्जैन: भागवत कथा के समापन पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नारायणा और अंका-झंका में बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ |
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»wayanad»ELECTION | वायनाड में त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाईं प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किलें |
wayanad

ELECTION | वायनाड में त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाईं प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किलें |

लेखक - कृष्णमोहन झा ।
Public First NewsBy Public First NewsOctober 21, 2024No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पिछले दो लोकसभा चुनावों से केरल की वायनाड सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी के कारण बहुत चर्चा में रही है। दोनों ही लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी यहां से काफी बड़े अंतर से चुनाव जीत कर लोकसभा में पहुंचे । उन्होंने 2019 से 2024 तक तक लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व किया परंतु 2024 के लोकसभा चुनावों में वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भी विजयी होने के बाद उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई वायनाड सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार बनाया है इसलिए यह सीट एक बार फिर चर्चा में आ ग ई है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपने राजनीतिक जीवन का सबसे पहला चुनाव वायनाड से लड़ रही हैं इसलिए भी इस सीट का उपचुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण बन गया है। गौरतलब है कि वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। इसी वजह से राहुल गांधी ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में वायनाड सीट से चुनाव लडना पसंद किया और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी इस सुरक्षित से कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वायनाड सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा की उम्मीदवारी की घोषणा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तभी कर दी थी जब राहुल गांधी ने रायबरेली सीट अपने पास रख कर वायनाड से इस्तीफा दिया था। उसके बाद ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। वैसे भी ही वायनाड में कांग्रेस के मजबूत जनाधार को देखकर ही पहले राहुल गांधी यहां से खड़े हुए थे और अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां से चुनाव लडने का फैसला किया है।
भाजपा ने वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा को टक्कर देने के लिए नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है जो दो कार्यकाल से कोझीकोड नगरनिगम की पार्षद हैं।कालीकट विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी टेक की डिग्री प्राप्त 39 वर्षीया नव्या रिदास को केरल विधानसभा के पिछले चुनाव में भाजपा ने कोझीकोड के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। नव्या हरिदास वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राज्य इकाई की महासचिव हैं। हमेशा उत्साह और उमंग से भरपूर दिखाई देने वाली भाजपा की इस युवा नेत्री को विश्वास है कि वायनाड लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा को कड़ी टक्कर देने की पूरी सामर्थ्य उनके अंदर मौजूद है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड लोकसभा क्षेत्र में 65 प्रतिशत वोट हासिल कर 4 लाख 31 हजार वोटों के अंतर से यह सीट जीती थी लेकिन 2024 के चुनावों में जीत का अंतर घटकर 3 लाख 63 हजार वोटों का हो गया। राहुल गांधी को मिले वोट भी पांच साल पहले मिले वोटों से 5 प्रतिशत घटकर 60 प्रतिशत हो गये । कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि इस उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा रिकार्ड मतों के अंतर से जीत हासिल करने में सफल होंगी परंतु वायनाड में दलीय समीकरणों को देखते हुए यह यह कहना मुश्किल है कि कांग्रेस अपने दावे को सही साबित कर पाएगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी मोर्चे ने भी यहां सीपीआई के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है और अब यह माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा यह सीट उतनी आसानी से नहीं जीत पाएंगी जितनी आसानी से 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने यह सीट जीती थी । 2024 में सीपीआई यहां दूसरे स्थान पर रही थी लेकिन इस बार भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास कहती हैं कि गांधी परिवार वायनाड को एक विकल्प या दूसरी सीट के रूप में देखता है। राहुल गांधी पर वायनाड की जनता ने दो बार भरोसा जताया परंतु 2024 के लोकसभा चुनावों में जब उन्होंने वायनाड के साथ रायबरेली से भी जीत हासिल कर ली तब उन्होंने संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करना पसन्द किया और वायनाड से इस्तीफा दे दिया। नव्या हरिदास यह भी आरोप लगाती हैं कि गांधी परिवार ने वायनाड की समस्याओं को लेकर संसद में जोरदार तरीके से आवाज नहीं उठाई। वायनाड की जनता इस बात को अच्छी तरह समझ चुकी है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की वायनाड से निकटता केवल उपचुनाव संपन्न होने तक ही है। स्मरणीय है कि राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा देते समय कहा था कि उनका वायनाड से भावनात्मक रिश्ता है और वायनाड से उनके इस्तीफा देने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा हमेशा वायनाड के लोगों के साथ बनी रहेंगी। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि हम दोनों भाई बहन रायबरेली और वायनाड, दोनों जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं कि वायनाड में त्रिकोणीय मुकाबले ने प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है इसके बावजूद अगर वे जीत जाती हैं तो लोकसभा में वे पहली बार प्रवेश करेंगी जहां उनके भाई राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव जीत कर पहले ही प्रवेश कर चुके हैं। उधर सोनिया गांधी इस समय राज्य सभा की सदस्य बन चुकी हैं।हैं। संसद में एक साथ गांधी परिवार के तीन सदस्यों की यह उपस्थिति भाजपा को निश्चित रूप से उस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाने का नया अवसर प्रदान करेगी।

लेखक – कृष्णमोहन झा – वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक है ।
publicfirstnews.com

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleMAHAKUMBH ।सात सुरक्षा चक्र के घेरे में रहेगी संगमनगरी।
Next Article SIMHASTHA | हरिद्वार की तरह होगा उज्जैन का सिंहस्थ । सीएम मोहन की बड़ी तैयारी ।
Public First News

Related Posts

Election first By Public First News0 Views

#ELECTIONFIRST : समृद्ध बिहार के निर्माण में सहयोग की अपील: भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का समर्थन मांगा

Election first November 6, 20250 Views
Election first By Public First News0 Views

#राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे अब सपना साकार; सीतामढ़ी में योगी आदित्यनाथ की हुंकार

Election first November 6, 20250 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#ELECTION FIRST | इवीएम के बाद अब पेपरलेस बूथ के माध्यम से चुनाव पर विचार |

MP FIRST March 2, 20250 Views
haryana first By Public First News0 Views

HARYANA | हरियाणा में फिर बजा चुनावी बिगुल ।

haryana first February 4, 20250 Views
Latest News By Public First News0 Views

#ELECTION |दिल्ली ने ठाना है, आप-दा को हटाना है, नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में|

Latest News January 18, 20250 Views
UP FIRST By Public First News0 Views

Milkipur By Election: मिल्कीपुर उपचुनाव में बिछने लगी बिसात-हॉट स्पॉट बनी सीट

UP FIRST January 5, 20250 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,395 Next
Don't Miss

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल

By Public First News MP FIRST June 9, 20260 Views

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 जून को जन कल्याण के लिए…

MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |

June 8, 2026 MP FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?