पब्लिक फर्स्ट । भोपाल ।

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी परिवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर करारा निशाना साधते हुए, प्रियंका गांधी की मंडला में की गई घोषणा को ढोल पोल बताया ।

सीएम शिवराज ने तंज भरे अंदाज़ में कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा से जिस तरीक़े से मंच पर कमलनाथ और रणदीप सुरजेवाला घोषणा करवा रहे थे उससे समझ आ रहा था कि, प्रियंका को खुद नही पता कि उनसे क्या पढ़वाया जा रहा है ।

मप्र के सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस वोट पाने के लिये सिर्फ़ झूठे वादे करती आई है । कमल नाथ ने 2018 में राहुल गांधी से घोषणाएं करा कर पूरी नहीं की और राहुल को ठगा और अब प्रियंका से झूठ बुलवाकर उन्हें ठग रहे है ।
लेकिन ये पब्लिक है ये सब जानती है ।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link