पब्लिक फर्स्ट। भोपाल

मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों तंत्र मंत्र और जादू टोने को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। दरअसल इन दिनों महाकाल की नगरी उज्जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ की फोटो रखकर श्मशान में काली अँधेरी रात में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने और कांग्रेस प्रत्याशियों को विधायक पद दिलाने के लिए हुई तंत्र क्रिया होते दिख रही थी।

सत्ता के लिए तंत्र साधना की इस खबर के वायरल होने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस और कमलनाथ पर तंज कसा है। आज बीजेपी की हाईटेक रथ यात्रा के दौरान भी उन्होंने इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा हम जनता को अपने काम बता कर वोट मांग रहे है और कोई सत्ता के लालच में जादू टोना करा रहा हैं। उन्होंने कमलनाथ को घेरते हुए कहा मध्यप्रदेश की जनता को लूटने वाले कुछ लोग श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ खड़े नजर आ रहे है। इस वीडियो में भी शिवराज सिंह ने कहा कि हमने जनता का विश्वास जीता “जनता का विश्वास जीतने की कोशिश होनी चाहिए। न की तांत्रिक क्रियाएं करानी चाहिए। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link