Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

June 6, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
  • #CG FIRST | धमतरी: गंगरेल बांध में महिला ने लगाई छलांग, वाटर एंबुलेंस टीम ने बचाई जान; 5 साल की बच्ची भी थी साथ |
  • #MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |
  • #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
  • #POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»Politics first»MP चुनाव में ‘राम मंदिर’ की एंट्री! कांग्रेस पर गरजे सुधांशु त्रिवेदी
Politics first

MP चुनाव में ‘राम मंदिर’ की एंट्री! कांग्रेस पर गरजे सुधांशु त्रिवेदी

Public First NewsBy Public First NewsOctober 29, 2023No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पब्लिक फर्स्ट I भोपाल

कांग्रेस का एक पुराना रोग जो अक्सर टीस मारता रहता है, इन दिनों फिर उभर आया है। कांग्रेस राम मंदिर के विषय को लेकर चुनाव आयोग चली गई है। मैं कांग्रेस के लोगों से यह पूछना चाहता हूं कि उन्हें ’राम’ शब्द से आपत्ति है या ’मंदिर’ से। अगर राम से आपत्ति है, तो यह शब्द महात्मा गांधी की समाधि पर लिखा है। रघुपति राघव राजाराम उनका प्रिय भजन था और रामराज्य उनका आदर्श था। क्या यह सब सांप्रदायिक है? अगर मंदिर शब्द से आपत्ति है, तो चुनाव के मौसम में कांग्रेस के नेता ही सबसे ज्यादा मंदिर जा रहे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। अगर कांग्रेस को राम और मंदिर शब्दों पर आपत्ति नहीं है, तो राममंदिर शब्द पर आपत्ति क्यों है?

वामपंथी इतिहासकारों के दबाव में रूकवाई खुदाई

वास्तव में राममंदिर का निर्माण पूरा होते देख कांग्रेस के सीने की आग भड़क उठी है, क्योंकि वह कभी नहीं चाहती थी कि राममंदिर का निर्माण हो। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस राममंदिर का निर्माण कभी नहीं चाहती थी और वह यह भी नहीं चाहती थी कि यह विवाद सुलझे। 22-23 दिसंबर 1949 की रात जब अयोध्या में श्री रामलला का प्राकट्य हुआ, तो उत्तरप्रदेश के तत्कालीन कांग्रेसी मुख्यमंत्री इस मामले को रफादफा करने के लिए फैजाबाद गए, लेकिन जिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें रोक दिया। बाद में जब यह विवाद अदालत पहुंचा, तो 1961 तक मुस्लिम वर्ग इसमें पक्षकार ही नहीं बना।

BJP VS Congress: सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा, कांग्रेस को राम से आपत्ति या  मंदिर से, कांग्रेस बोली विकास के मुद्दे पर क्यों चुप हैं आप, ram-temple-issue-in-mp  ...

राजनीतिक फायदे के लिए संविधान का भी किया अपमान

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के.के. मोहम्मद ने अपनी किताब में लिखा है कि उस समय मुस्लिम समाज में एक विचार था कि हमें इस चक्कर में नहीं पढ़ना चाहिए। लेकिन टाइटल सूट की मियाद बीतने के 11 दिन पहले दिसंबर, 1961 में अचानक पक्षकार बन गए। निश्चित तौर पर कांग्रेस ने ही मुस्लिम पक्ष को इसके लिए उकसाया था। यही नहीं, 1976 में इंदिरा गांधी जी के जमाने में जब आर्कियोलॉजिकल सर्वे की खुदाई चल रही थी, तो नीचे आठ खंबे निकल आए। तब वामपंथी इतिहासकारों के दबाव में सरकार ने खुदाई रुकवा दी और कोर्ट से यह स्टे ले लिया गया कि खुदाई कभी नहीं की जाएगी, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर खुदाई हुई, तो कुछ निकल आएगा।

त्रिवेदी ने कहा कि 21 वीं सदी में रडार मैपिंग की टेक्नोलॉजी आ गई। कोर्ट ने खुदाई के लिए मना किया था, रडार मैपिंग जैसी तकनीक के प्रयोग पर रोक नहीं थी। इसलिए जब स्व. अटल जी की सरकार ने रडार मैपिंग कराकर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की, तो कोर्ट ने खुदाई की परमिशन दे दी। 2003 में खुदाई में सबकुछ निकल आया। उसके बाद कांग्रेस के ही नेता वकील का चोला ओढ़ कर तथाकथित बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की ओर से कोर्ट में खड़े होते थे। त्रिवेदी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव ने 7 दिसंबर, 1992 को कहा था कि हम बाबरी मस्जिद दोबारा तामीर करेंगे।

MP चुनाव में 'राम मंदिर' की एंट्री, फोटो पर कांग्रेस को आपत्ति - congress  objects to photo of bjp leaders with ram temple complains to election  commission - MPTAK - MP Tak

15 जनवरी 1993 को उन्होंने फिर एक इंटरव्यू में इस बात को दोहराया। उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा में यही बात कही थी। ये लोग सिर्फ जन भावना का ही अपमान नहीं कर रहे थे, सांप्रदायिक वातावरण बिगाड़ रहे थे और इस्लाम का भी अपमान कर रहे थे, क्योंकि ये लोग इस्लाम की मान्यता के अनुसार काफिर थे और एक काफिर को मस्जिद की तामीर करने का हक नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर बैठे ये लोग संविधान का भी अपमान कर रहे थे। त्रिवेदी ने कहा कि 6 दिसंबर 92 की घटना के बाद कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरकारों को बर्खास्त कर दिया था।

इसके पीछे कांग्रेस का क्या तर्क था? उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की कैबिनेट ने यह फैसला लिया, तब कमलनाथ कैबिनेट मंत्री हुआ करते थे। त्रिवेदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस के लोग कहते थे कि 2019 से पहले इसका जजमेंट मत आने दीजिए, वरना भाजपा को राजनीतिक लाभ मिल जाएगा। सुप्रीम कोर्ट द्वार कभी विवादित रहे स्थल को स्पष्ट तौर पर राम जन्मभूमि कहे जाने के बावजूद कांग्रेस के लोग ’बाबरी मस्जिद’ शब्द का प्रयोगा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ-हानि के तराजू पर तौलती रही है। जबकि हमारे लिए यह आस्था का विषय था और है।

Election 2023: Assembly Election Results (चुनाव परिणाम), Vidhan Sabha  Chunav Latest News In Hindi

मंदिर निर्माण के साथ ही विश्वगुरु बनने के रास्ते पर बढ़ा भारत

कांग्रेस बताए क्या वह कारसेवकों के हत्यारों के साथ है? त्रिवेदी ने कहा कि 1990 में जब मध्यप्रदेश में पटवा सरकार थी और यहां से कारसेवक अयोध्या जा रहे थे, तब कांग्रेस के सहयोग से चल रही उत्तरप्रदेश की मुलायमसिंह सरकार ने झांसी से पहले अस्थाई दीवार बनवा दी थी, ताकि कारसेवक वहां से आगे न बढ़ पाएं। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के इंडी गठबंधन में इस समय समाजवादी पार्टी भी एक सहयोगी है। इस पार्टी के नेता ने एक बार कहा था कि हम बाबरी मस्जिद के लिए इससे ज्यादा और क्या कर सकते थे कि हमने 16 हिंदू मरवा दिए थे। हालांकि 16 की संख्या सही नहीं थी, लेकिन इतने तो सरकार ने खुद स्वीकार किए थे। कांग्रेस पार्टी बताए कि क्या वह आज भी उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने हिंदुओं, कारसेवकों को मरवाया था?

त्रिवेदी ने कहा कि पहले लोग हमसे कहते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन अब मंदिर निर्माण की तारीख भी आ गई है और यह काल की गति है कि तारीख ऐसे समय पर आई है, जब भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। चौथा बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। तीसरा बड़ा ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर बन गया है। दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल हैंडसेट का मैन्युफैक्चर बन गया है। अमेरिका को पीछे छोड़कर इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने वाला पहला देश बन गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के द्वारा महिलाओं के लिए संसद और विधानसभा में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करने वाला देश बन गया है। तारीख तब आई है जब अनुसूचित जनजाति की श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की महामहिम राष्ट्रपति बन गई है। साढ़े चार करोड़ गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल चुका है, 11 करोड लोगों को शौचालय मिल चुके हैं। सारे गांवों में बिजली और सड़क पहुंच गई है और नलों से पानी पहुंच रहा है। राम मंदिर का निर्माण तब पूरा हो रहा है, जब भारत जी-20 देशों में 7.8 परसेंट की वृद्धि दर के साथ फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनामी बन गया है।

राम के विरोध में कहां से कहां पहुंच गई कांग्रेस

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने मीरा बाई को ऐसे प्रिय लोगों को भी छोड़ देने का परामर्श दिया था, जो राम और वैदेही यानी माता सीता से प्रेम नहीं करते। इसीलिए देश की जनता भी राम विरोध के चलते कांग्रेस से दूर होती जा रही है। सभी ने देखा है कि चार सौ सीटों वाली कांग्रेस पार्टी किस तरह दो बार 50 का आंकड़ा पाने को भी तरस गई। जबकि भारतीय जनता पार्टी 300 के पार है। उत्तरप्रदेश की विधानसभा में हम 16 सीटों पर थे और कांग्रेस 268 पर थी। लेकिन आज उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति देखिए। वहां कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि- इतनी भी मय नहीं मयखाने में, जितनी हम छोड़ दिया करते थे पैमाने में।

सनातन के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा है मंदिर विरोध

त्रिवेदी ने कहा कि विषय सिर्फ राम मंदिर का नहीं है, बल्कि सनातन के खिलाफ पूरी सोच औ षडयंत्र चल रहे हैं। हाल ही में एक कांफ्रेंस हुई थी, जिसका विषय था-इरेडिकेशन ऑफ सनातन। यानी सनातन का समूल नाश। उन्होंने कहा कि कल केरल में आतंकी संगठन हमास के एक नेता वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी जो केरल से सांसद हैं और कांग्रेसियों के लिए अभिनंदनीय, वंदनीय हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इस पर आपका क्या कहना है? उन्होंने कहा कि यह अकेला मामला नहीं है, बल्कि यह एक योजना का हिस्सा है। हमास की यह रैली और कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख द्वारा बाबरी मस्जिद कहा जाना, इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस के पास न विकास के मुद्दे पर कहने के लिए कुछ है और न जनकल्याण के मुद्दे पर। इसलिए वह अपनी पुरानी स्टाइल यानी सांप्रदायिकता भड़काने पर आ गई है। पिछले चुनाव में भी कमलनाथ का 100 वोटिंग वाला एक वीडियो वायरल हुआ था, अभी भी वही रणनीति चल रही है। ये देश में किसी भी प्रकार का विभाजन पैदा करके, ध्रुवीकरण पैदा करके येन केन प्रकारेण सत्ता हासिल करना चाहते हैं

PUBLICFIRSTNEWS.COM

AAP ASHISHAGRAWAL ASHOKGEHLOT BHUPESHBAGHEL bjp CGBJP congress digvijay KAMALNATH KEJRIWAL MP BJP OFFICESHIVRAJ RAJASTHANBJP VDSHARMA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में की अमित शाह की शिकायत
Next Article अमित शाह ने कांग्रेस के परिवारवाद पर साधा निशाना
Public First News

Related Posts

Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |

Politics first June 4, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | तमिलनाडु में बदलाव की लहर, रासीपुरम में सीएम डॉ. मोहन यादव का रोड शो |

MP FIRST April 21, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | भोपाल ब्रेकिंग: कांग्रेस के टैलेंट हंट पर मंत्री विश्वास सारंग का तीखा हमला |

Politics first February 2, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, विश्वास कैलाश सारंग ने जताया दुख |

Politics first January 28, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड विमान क्रैश — सभी सवारों की मौत की पुष्टि |

Politics first January 28, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | भोजशाला में सरस्वती पूजा पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने डिग्विजय सिंह से सवाल किए |

Politics first January 21, 20260 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,394 Next
Don't Miss

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

By Public First News MP FIRST June 6, 20260 Views

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश ने एक बार फिर वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई…

MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?