Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
  • #CG FIRST | धमतरी: गंगरेल बांध में महिला ने लगाई छलांग, वाटर एंबुलेंस टीम ने बचाई जान; 5 साल की बच्ची भी थी साथ |
  • #MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |
  • #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
  • #POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
  • #CG FIRST | धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाए तीन बड़े मुद्दे, सरकार और प्रशासन को सौंपे ज्ञापन |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»Pakistan FIRST»पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए, सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान
Pakistan FIRST

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए, सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान

Public First NewsBy Public First NewsFebruary 8, 2024No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबादः पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। हालांकि मतदान से एक दिन पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए भीषण बम धमाके से लोगों के बीच में दहशत भर गई है। इस ब्लास्ट में करीब 28 लोग मारे गए हैं। ऐसे में चुनाव को शांति पूर्वक करवाना पाकिस्तान पुलिस, सेना और चुनाव आयोग के लिए कड़ी चुनौती है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं। उन्हें कोर्ट की ओर से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया था। वहीं उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह बल्ला भी छीन लिया गया। ऐसे में इमरान खान पहले ही लड़ाई से बाहर माने जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा और मतों की गणना 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से की जाएगी।

हालांकि पाकिस्तान के आम चुनाव से पहले ही यह संकेत मिलने लगा है कि यहां का नया प्रधानमंत्री कौन बनने जा रहा है? ऐसा माना जा रहा है कि दौड़ में सबसे आगे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चल रहे हैं। इसकी वजह यह भी है कि नवाज को पाकिस्तानी सेना का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही है। पूर्व 4 वर्ष तक पाकिस्तान से निर्वासित होने के बाद नवाज पाकिस्तान लौटे हैं। इसके बाद एक-एक करके उन पर लादे गए सभी अहम मुकदमे भी चुनाव से पहले खत्म होते गए। नवाज शरीफ ने पाकिस्तान की खस्ता अर्थव्यवस्था और बदहाली के लिए राजनेताओं को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही सत्ता में आने पर पाकिस्तान को इन मुश्किलों से उबारने का सपना भी दिखाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

चुनाव से पहले बम ब्लास्ट में दर्जनों मौतें
आम चुनाव की पूर्व संध्या पर बुधवार को हिंसा की घटनाएं भी हुईं। बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 28 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने के कारण, शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट ‘बल्ला’ से वंचित करने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है। बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव में 74 वर्षीय शरीफ की नजर रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर होगी।

बिलावल भुट्टो भी देख रहे पीएम बनने का सपना
इस मुकाबले में बिलावल भुट्टो-जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) भी शामिल है। बिलावल भुट्टो-जरदारी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें पुलिस, नागरिक सशस्त्र बल और सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं। मतदान बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार कुल 12,85,85,760 पंजीकृत मतदाता वोट देने के पात्र हैं।

हजार से ज्यादा उम्मीदवार हैं मैदान में
नेशनल असेंबली के लिए 5,121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 4,807 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12,695 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12,123 पुरुष, 570 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ईसीपी के एक अधिकारी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी, जिन्हें पहले से ही मजिस्ट्रेट की विशेष शक्तियां दी गई हैं, पुलिस और सैन्यकर्मियों की सुरक्षा में मतदान सामग्री को मतदान केंद्रों तक ले जाएंगे। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में सबसे अधिक 7,32,07,896 पंजीकृत मतदाता हैं, इसके बाद सिंध में 2,69,94,769, खैबर पख्तूनख्वा में 2,19,28,119, बलूचिस्तान में 53,71,947 और राजधानी इस्लामाबाद में 10,83,029 मतदाता हैं।

9 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र तैयार
ईसीपी ने देशभर में 9,07,675 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं के लिए 25,320, महिलाओं के लिए 23,952 और अन्य 41,403 मिश्रित मतदान केंद्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 44,000 मतदान केंद्र सामान्य हैं जबकि 29,985 को संवेदनशील और 16,766 को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआई’ ने बुधवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आठ फरवरी के चुनावों में अपनी पसंद की सरकार बनाने के वास्ते “वांछित परिणाम” हासिल करने के लिए राजनीतिक सांठगांठ की जा रही है। ‘पीटीआई’ के प्रवक्ता रऊफ हसन ने बुधवार को बताया कि बृहस्पतिवार के चुनावों में खान की पार्टी को चुनाव जीतने से रोकने के लिए राजनीतिक सांठगांठ की जा रही है। खान और उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मौजूदा चुनाव प्रक्रिया में कोई समान अवसर नहीं है। ‘पीटीआई’ नेता ने उन्हें सत्ता में वापस आने से रोकने के लिए सैन्य प्रतिष्ठान को भी दोषी ठहराया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएमपी के कई जिलों में पारा गिरा, 24 घंटों में शीत लहर की स्थिति
Next Article महिला यात्री ही कर सकेंगी पिंक बस में सफर, लेडी ड्राइवर-कंडक्टर के जिम्मे होगी व्यवस्था
Public First News

Related Posts

International First By Public First News0 Views

# TERRORIST | कराची में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू क़ताल की हत्या

International First March 31, 20250 Views
Pakistan FIRST By Public First News0 Views

PAKISTAN BOMB BLAST:पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका, 20 लोगों की मौत, कई घायल।

Pakistan FIRST November 9, 20240 Views
Pakistan FIRST By Public First News0 Views

नतीजों के बीच इमरान खान को 12 मुकदमों में बेल

Pakistan FIRST February 10, 20240 Views
Pakistan FIRST By Public First News0 Views

पाकिस्तान में वोटिंग के बीच धांधली का आरोप, मोबाइल सर्विस हुई ससपेंड

Pakistan FIRST February 8, 20240 Views
accident first By Public First News0 Views

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा

accident first August 6, 20230 Views
India first By Public First News0 Views

पाक में नापाक करतूत, हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर दागे

India first July 17, 20230 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,394 Next
Don't Miss

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

By Public First News MP FIRST June 5, 20260 Views

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई…

MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |

June 5, 2026 MP FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?