मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव ने यात्रियों का उस समय दिल जीत लिया जब उन्होने स्वयं आम यात्री बन उनके साथ ट्रेन में सफर किया..दरअसल मंगलवार को सीएम नर्मदापुरम में कार्यक्रम के बाद भोपाल लौट रहे थे। वापसी के लिए उन्होने ट्रेन के जरिए आम जनता के बीच सफर करना तय किया। फिर क्या था सीएम ट्रेन पर सफर के लिए निकल पड़े। जबलपुर से भोपाल के लिए चली इंटरसिटी एक्सप्रेस में उन्होने सफर किया। सीएम को ट्रेन में इस इस तरह यात्रा करते हुए लोगों को यकीन नहीं हुआ लेकिन सीएम ने यात्रियों के साथ पूरे सफर में संवाद किया। लोगों ने उनके साथ सेल्फी खिचवाई। इतना ही नहीं सीएम ने बच्चों को टॉफी देकर दुलार भी किया। जननायक की इस सादगी को देख यात्री भी गदगद नजर आए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सहज, सरल, संवेदनशील अंदाज के लिए जाने जाते हैं और एक बार फिर उनकी सहजता ने हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल नर्मदापुरम में मां नर्मदा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हुए। अचनाक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर यात्री भी हैरान रह गए। लेकिन मुख्यमंत्री बिल्कुलआम यात्री की तरह वहां मौजूद लोगों में घुलमिल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बच्चों को टॉफी दी और दुलार किया तो यात्रियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई युवाओं से भी चर्चा कर उनकी शिक्षा और विजन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उत्साहित यात्रियों ने सीएम के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने के लिए यात्रियों में यहां गजब का उत्साह दिखा। अपने इस सफर को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जहां जनता वहां जनसेवक होना चाहिए। इस सफर में मुझे बड़ा आनंद आया। कई लोगों से मिलने और उनकी बातें सुनने उनके सुझाव जानने का अवसर मिला।

अपने फैसलों और सुशासन से प्रदेश ही नहीं देश में अपनी पहचान बनाने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सहयात्रियों को भी अपने देसी अंदाज से अपना मुरीद बना लिया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शालीनता और उनके अपनेपन की जमकर प्रशंसा की। सभी ने कहा कि उन्हें लगा ही नहीं कि इतने बड़े राज्य के मुख्यमंत्री उनके साथ सफर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस आम सफर ने साबित कर दिया कि वे अपनी जनता के लिए कितने समर्पित हैं। इतने बड़े ओहदे पर होकर भी अपनी सहजता, सरलता और सादगी से उन्होंने जनता के मन पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी। यकीनन डॉ. मोहन यादव का ये अंदाज दूसरे राजनेताओं को भी खास से आम बनने के लिए प्रेरित करेगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply Cancel Reply