HIGHLIGHTS FIRST :

संपदा 2.0” को स्वर्ण पुरस्कार
CM मोहन यादव की बड़ी उपलब्धि

  • भारत सरकार से सम्मानित
  • उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने CM को दी बधाई
  • पेपरलेस–फेसलेस रजिस्ट्रेशन
  • मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य
  • ई–गवर्नेंस में नया इतिहास
  • ⁠संपदा 2.0 बना रोल मॉडल

मंत्रालय में आज एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

यह सम्मान भारत सरकार द्वारा “संपदा 2.0” को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार–2025 प्रदान किए जाने पर दिया गया।

मध्यप्रदेश बना देश का पथप्रदर्शक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में “संपदा 2.0” ने प्रदेश को ई–गवर्नेंस के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ दी हैं। इस व्यवस्था से—
• पंजीयन प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और फेसलेस हो गई है।
• आम नागरिकों को अब रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतारों और जटिल प्रक्रियाओं से मुक्ति मिल गई है।
• पारदर्शिता और समयबचत, दोनों में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन चुका है।

पहला राज्य

यह गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने ई–पंजीयन व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू किया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply