भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले में आयोजित श्री खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में भोपाल स्थित अपने निवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर उन्हें पूज्य महंत श्री शशिगिरी जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ, जो उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा केवल एक मूर्ति की स्थापना नहीं, बल्कि दिव्य चेतना के आह्वान और संस्कारों के केंद्र की स्थापना का पवित्र अवसर है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और आस्था के केंद्रों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण पाथेय, राम वन गमन पथ सहित अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं देते हुए प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply