मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर सादगी, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री आज मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री निवास से ई-बस के माध्यम से जगदीशपुर के लिए रवाना हुए, जहां “सब नागरिक समान–सबको सम्मान” थीम पर डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है।

इस पहल के तहत मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और उनका स्टाफ अपने शासकीय वाहन एवं सुरक्षा काफिले को मुख्यमंत्री निवास पर ही छोड़कर सामूहिक रूप से तीन इलेक्ट्रिक बसों से बैठक स्थल के लिए रवाना हुए। वहीं कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मुख्य सचिव अनुराग जैन के नेतृत्व में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से ई-बस के जरिए जगदीशपुर के लिए रवाना हुए।

जगदीशपुर में होने वाली इस विशेष कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों के खातों में ₹1460.25 करोड़ की राशि भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

सरकार का कहना है कि ई-बस से सामूहिक यात्रा का उद्देश्य ईंधन की बचत, सरकारी संसाधनों का मितव्ययी उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply