पब्लिक फर्स्ट I भोपाल ।
आगामी 17 नवंबर को होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी दिवाली से ठीक एक दिन पहले अपना घोषणा पत्र (संकल्प-पत्र) जारी कर दिया है। आज राजधानी भोपाल स्थित मिंटो हॉल यानि कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। मोदी और शिवराज सरकार के इस संकल्प-पत्र में खासतौर पर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया गया है।
बीजेपी के इस घोषणा पत्र के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रहृलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद भाजपा के कार्यों को बताने वाला एक वीडियो भी चलाया गया। भोपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सीएम शिवराज, बीडी शर्मा ने किया।
बीजेपी का संकल्प पत्र में ये है खास
- उद्योग विकास दर 23 प्रति. बढ़ा
- बुदेलखंड में केन-बेतवा प्रोजेक्ट से जोड़ा
- एक लाख स्टूडेंट को स्कूटी प्रदान की गई
- गरीब बच्चों के लिये 12 तक की फ्री शिक्षा
- मप्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस खोला जायेगा
- गरीब कल्याण के तहत मूंगफली का तेल और शक्कर भी
- रीवा और सिंगरोली में दो नये एयरपोर्ट
- ग्वालियर और जबलपुर में मैट्रो रेल
- लाड़ली बहना के तहत पक्के मकान भी दिये जायेंगे
- हिन्दी में मेडिकल शिक्षा शुरु की गई
- अब 30 मेडिकल कॉलेज एमपी में
- हम रिपोर्ट कॉर्ड देने में भरोसा रखते है
