दिव्यांग बच्चों के साथ भाजयुमो ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

जावंगा एजुकेशन सिटी स्थित सक्षम संस्था में बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री और मिठाई

दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजयुमो दंतेवाड़ा द्वारा सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जावंगा एजुकेशन सिटी स्थित सक्षम संस्था में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग एवं शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों से आत्मीय मुलाकात की।

बच्चों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल सहित बिस्किट एवं चॉकलेट वितरित किए गए। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके प्रति स्नेह एवं अपनत्व व्यक्त किया।

सेवा और समर्पण का दिया संदेश

इस अवसर पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से सेवा ही संगठन का मंत्र मिलता है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना संगठन का उद्देश्य है।

सेवा संकल्प दिवस के इस कार्यक्रम में भाजयुमो दंतेवाड़ा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply