सीरासार चौक के पास दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, मौके पर पुलिस बल तैनात
शहर के सीरासार चौक के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत का मामला सामने आया है। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के जगदलपुर प्रवास के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री के वहां से जाने के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे की ओर चूड़ियां और जूते फेंके।
मौके पर पुलिस बल तैनात
घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पुलिस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
सीरासार चौक के पास दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और तनाव के चलते माहौल गरमा गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
