Author: Public First News

बड़वानी थाना परिसर के ठीक सामने स्थित दिल्ली मार्केट की एक मोबाइल दुकान में देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान का शटर उचका कर करीब 10 से 15 मोबाइल फोन और लगभग 10 हजार रुपये नकद चोरी कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक जनार्दन ठाकुर तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया, जिसने दुकान के अंदर और बाहर से अहम साक्ष्य जुटाए…

Read More

मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल इन दिनों धार्मिक आस्था और अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। ओंकारेश्वर से प्रारंभ हुई इस पवित्र यात्रा के दौरान शनिवार को वे अपने परिवार के साथ नेमावर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नाभिकुंड पहुंचे। नेमावर पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, यश तोमर एवं नेमावर थाना प्रभारी प्रतीक राय ने पुष्पमालाओं से मंत्री लखन पटेल का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री लखन पटेल ने परिवार सहित मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई और…

Read More

पूर्व बड़वानी एसडीएम और वर्तमान में उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी के खिलाफ बड़वानी में एक महिला कर्मचारी द्वारा रेप का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद बड़वानी महिला पुलिस स्टेश में मामला दर्ज किया गया और गृह विभाग की जांच के बाद उन पर संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ। पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्होंने आरोपों की गम्भीरता को देखते हुए अभयसिंह खराड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया था। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने उज्जैन, इंदौर और धार सहित…

Read More

रायसेन के खेल स्टेडियम में 1 और 2 फरवरी को पहली बार ‘सांसद खेल महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में करीब 600 खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, खेल महोत्सव को लेकर प्रशासन और खेल विभाग तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ है। अनुमान है कि दोनों दिनों में करीब 10 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं। इसी को देखते…

Read More

हमीरपुर जनपद की राठ तहसील से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ पर्यावरण संरक्षण के सरकारी दावे पूरी तरह धराशायी होते नजर आ रहे हैं। राठ तहसील स्थित मंगरौठ मंडी परिसर में बिना अनुमति, बिना नीलामी और बिना किसी वैधानिक आदेश के हरे-भरे पेड़ों का खुलेआम कटान किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह अवैध कटान करीब 50 हजार रुपये की कथित सौदेबाज़ी के बाद किया गया, जिसमें मंडी सचिव और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि सरकारी संपत्ति की कीमती लकड़ी को नियमों को ताक पर…

Read More

उज्जैन के शांति पैलेस चौराहे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे विकास कार्यों के दौरान इंदौर–उज्जैन सिक्स लेन परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ब्रिज पर काम कर रहा एक मजदूर सरियों के जाल में दब गया। यह हादसा करीब दोपहर 1 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान, प्रशासन ने दी जानकारी मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम पवन…

Read More

वाराणसी में कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में सोनभद्र SIT और स्थानीय पुलिस ने आज एक बड़ा संपत्ति सीज़ ऑपरेशन शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत अभियुक्त के नाम दर्ज अवैध संपत्तियों पर कब्जा और कुर्की की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। सबसे पहले शिवपुर स्थित भरलाई में एक आवासीय प्लॉट को सीज़ करने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके बाद टीम जगदीशपुर, पिंडरा और मड़ौली में भी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करने के लिए रवाना होगी। सूत्रों के अनुसार, यह संपत्ति कोडीन कफ सिरप की तस्करी से अर्जित काले धन से खरीदी गई…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में घोषित करते हुए किसानों के समग्र विकास, कृषि आय में वृद्धि तथा सभी संबंधित विभागों तथा जिला प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को विस्तृत दिशा‑निर्देश दिए। यह बैठक मुख्यतः किसान कल्याण वर्ष‑2026 के लक्ष्यों की प्राप्ति और कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन पर केंद्रित थी। मुख्य बिंदु और दिशा‑निर्देश: किसान कल्याण वर्ष‑2026 की विशेष प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें कृषि विकास…

Read More

टीकमगढ़। शहर के कुंवरपुर रोड क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। शुक्रवार शाम ब्रह्मांड कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन मकान में खुले और पानी से भरे टैंक में गिरने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। मृतक बच्चों की पहचान 5 वर्षीय नरेंद्र यादव और 8 वर्षीय आशीष यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खेलते-खेलते दोनों बच्चे पास ही स्थित निर्माण स्थल तक पहुंच गए, जहां सुरक्षा इंतजामों…

Read More

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान लगातार जारी है। ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के तहत शनिवार सुबह किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। सेना के अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी से जुड़े सभी स्रोतों से मिली खुफिया जानकारी को आपस में समन्वयित कर इस अभियान को आगे बढ़ाया गया है। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और आतंकियों को सुरक्षित निकलने…

Read More