Author: Public First News

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। भगत नगर के आगे टूटे हुए बिजली तार में करंट आने से 5 से 6 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल 2026 को बिजली लाइन टूट गई थी, लेकिन कई दिनों बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। इसी दौरान आज अचानक टूटे तार में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर कई गौवंश की जान चली गई। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश घटना के बाद स्थानीय…

Read More

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा NH-34 पर स्थित बेतवा पुल के पास हुआ। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, महोबा की ओर जा रही एक रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार मां-बेटे में से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने महिला के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे…

Read More

बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट वाराणसी की फूलपुर पुलिस और एसओजी (SOG) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ₹50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों—आशीष राजभर और मनीष राजभर—को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी ग्राम कठिराव खरका के पास एक जर्जर ईंट-भट्टे के मकान में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने खुद को…

Read More

मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तृत संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने एक-एक कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के लिए भेज दिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि…

Read More

ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों, पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों से संवाद भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने…

Read More

उत्तरप्रदेश के बांदा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। नरैनी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी बस, ट्रेन, ऑटो और ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ये जेब काटने और सामान चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों…

Read More

मध्यप्रदेश के महिदपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाज कराने आए एक परिवार को सड़क हादसे के बाद दबंगई का भी शिकार होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, महिदपुर के रामपुरे स्थित एक नर्सिंग होम के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसके नवजात शिशु को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बच्चा दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। घटना के बाद जब पीड़ित दंपति ने इसका विरोध किया, तो आरोपी की गलती मानने के बजाय उसके परिजन मौके पर…

Read More

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम भैंसामुड़ा में सुशासन तिहार के दौरान एक बेहद भावुक और आत्मीय दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल छू लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मानवीय और स्नेहिल रूप सामने आया। कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री की नजर 4 वर्षीय नन्हीं बच्ची मानविका चौहान पर पड़ी। बिना किसी औपचारिकता के वे सीधे उसके पास पहुंचे और उसे प्यार से अपनी गोद में उठा लिया। इस सहज और आत्मीय व्यवहार ने पूरे माहौल को अपनत्व से भर दिया। मुख्यमंत्री ने बच्ची से मुस्कुराते हुए उसके सपनों के बारे में पूछा। मासूम…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान ‘सुशासन तिहार’ के तहत आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपेड, रायपुर से रवाना हुए और इस अभियान के जरिए प्रदेशभर में आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। जनता से सीधा संवाद, योजनाओं का फीडबैक लेंगे CM सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न जिलों का दौरा कर नागरिकों से रूबरू होंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का फीडबैक लेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे। 1 मई से 10 जून तक…

Read More

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पहुंच मार्ग पर स्थित बेगमबाग क्षेत्र में एक बार फिर प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। शनिवार सुबह से अवैध निर्माणों पर बुलडोजर और पोकलेन मशीनों के जरिए कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान 5 अवैध बिल्डिंगों को जमींदोज किया जा रहा है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से संबंधित मामलों में स्टे समाप्त हो चुका है। प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के बाद अब अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया तेज की गई है। महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग…

Read More