Author: Public First News

उज्जैन में एक केमिकल फैक्ट्री में काम कर चुके मजदूरों ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री में काम के दौरान जहरीले केमिकल और गैस के संपर्क में आने से उनकी सुनने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित मजदूरों के अनुसार, अलग-अलग समय पर फैक्ट्री में काम कर चुके करीब 30 से 35 लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें से कई मजदूरों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें बिना मशीन के सुनाई नहीं देता। मजदूरों…

Read More

लखनऊ की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था ‘सहायता’ ने अपनी वार्षिक धन-संग्रह प्रदर्शनी ‘प्रियदर्शिनी’ का शानदार आगाज किया है। यह प्रदर्शनी न केवल कला और संस्कृति का उत्सव है, बल्कि सामाजिक उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। दशकों से महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए समर्पित यह संस्था इस आयोजन के माध्यम से हस्तशिल्प और समाजसेवा को एक मंच पर लेकर आई है। महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर जोर संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इसी कड़ी में आयोजित इस हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में देश के कोने-कोने से आए कारीगरों की कला को प्रदर्शित…

Read More

बड़वानी में नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के लिए जेसीबी चलाई गई, जिसमें तीन मकानों से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी। दरअसल, नगर पालिका बड़वानी द्वारा कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मधुबन कॉलोनी के कॉलोनाइजर निर्भय सिंह तोमर की शिकायत के बाद की गई। शिकायत में उन्होंने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया था कि कर्मचारी कॉलोनी के कुछ रहवासियों ने मधुबन कॉलोनी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान…

Read More

काल गणना का वैश्विक केंद्र बनाने की पहल, सीएम और केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन, साइंस सेंटर का भी होगा लोकार्पण बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” अब और अधिक खास हो गया है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, खगोलविद और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटकर प्राचीन ज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर मंथन करेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य केंद्रीय मंत्री सहित देश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और…

Read More

गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव एवं खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का शॉल, बस्तर आर्ट से निर्मित आकर्षक प्रतीक चिह्न और बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर, संसाधन और सशक्त मंच देने की…

Read More

राजधानी लखनऊ में प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था ‘सहायता’ द्वारा आयोजित वार्षिक धन-संग्रह प्रदर्शनी ‘प्रियदर्शिनी’ का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की कुलपति मांडवी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी, समाजसेवी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था ‘सहायता’ के तत्वावधान में आयोजित इस हैंडिक्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और समाज के वंचित वर्ग, विशेषकर गरीब महिलाओं और कुपोषित बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करना है। संस्था का संचालन जामो स्टेट की रानी मधुरीमा सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ‘प्रियदर्शिनी’ केवल एक…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आज से राज्यव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस विशेष अभियान का औपचारिक शुभारंभ राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान और सफाई अभियान संचालित किए जाएंगे। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी, साथ ही स्वच्छता,…

Read More

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से एक खुशखबरी सामने आई है। रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 के बड़े अंतर से हराया, जो टीम के आक्रामक खेल और बेहतरीन तालमेल को दर्शाता है। मैच के दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शुरू से ही दबदबा बनाए रखे और लगातार गोल दागते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। वहीं, मध्यप्रदेश की टीम ने भी प्रयास किए, लेकिन…

Read More

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ी सर्जरी करते हुए 65 IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची में 25 जिलों के कलेक्टर्स का भी परिवर्तन शामिल है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत 8 IAS अधिकारियों का CMO में तबादला किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गई हैं: इसके अलावा, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, टोंक, श्रीगंगानगर, पाली, चित्तौड़गढ़, सिरोही, बूंदी, नागौर, डीडवाना-कुचमान, करौली, दौसा, खैरथल-तिजरा, सलूंबर, डूंगरपुर और डीग, कोटपुतली-बहरोड़ जिलों के कलेक्टर्स भी…

Read More